Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

झज्जर में महिलाओं ने पार्षद प्रतिनिधि को लगाई फटकार:बोली दस साल में आज दिखे हो, वार्ड में नहीं सफाई, बारिश से जलभराव




झज्जर शहर में बारिश के कारण शहर के हालात खराब हैं और कई कॉलोनियों की गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं आज शहर के वार्ड 2 की महिलाओं ने जलभराव को देखने गए पार्षद प्रतिनिधि को ही भगा दिया। महिलाओं ने पहले प्रतिनिधि को हाथ पकड़कर खींचा फिर यह कहते हुए डांटती नजर आई कि दस साल में आज वार्ड की चिंता हुई। वार्ड वासियों ने समस्या को लेकर बायपास पर जाम लगाने पहुंचे, प्रशासन के समझाने पर महिलाएं मानी। दरअसल झज्जर शहर के वार्ड दो में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों के पास पानी भरा हुआ है। पानी निकासी न होने के कारण समस्या से जूझ रहे वार्ड वासियों ने आज वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि को महिलाओं ने खरी खोटी सुना डाली, महिलाएं पार्षद प्रतिनिधि को जलभराव की तरफ हाथ पकड़कर ले गई और बोली इसके अंदर चल फिर पता चलेगा समस्या कितनी बड़ी है। महिलाओं ने बताया कि 5 साल से समस्या है डीसी और नगर परिषद चेयरमैन को भी शिकायत दे चुके हैं। महिलाओं ने पार्षद को सुनाई खरी खोटी शहर में वार्ड की महिलाओं ने पार्षद प्रतिनिधि की आज सारी हेकड़ी निकाल दी। महिलाओं ने बताया कि वार्ड में जलभराव की समस्या आज से नहीं बल्कि काफी लंबे समय से है। उनके घरों के पास पानी भरा ही रहता है। महिलाएं बोली कि पिछले काफी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी समस्या को सुनने के लिए वार्ड के पार्षद कभी अपने घरों से बाहर नहीं निकलती है। उसका पति भी कभी इस ओर आकर समस्या नहीं सुनता। महिलाएं बोली दस साल में आज मिला रास्ता महिलाओं ने बताया कि वार्ड में नालियों की सफाई भी नहीं और न ही कभी सफाई कर्मचारी यहां आते हैं। महिलाओं ने आज वार्ड पार्षद को पानी में उतरने के लिए कहा कि अंदर चलो और देखो हम कितनी बड़ी मुसीबत को झेल रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि पिछली योजना में यही वार्ड पार्षद था, तब भी इसने कभी इधर आकर नहीं देखा और अबकी बार इसकी पत्नी पार्षद बनी हुई है। दो बार वार्ड पार्षद का दायित्व इनके पास है फिर भी वार्ड वासियों की समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। पानी में उतरने के लिए महिलाओं ने खींचा महिलाओं ने खरी खोटी सुनाते हुए पार्षद का हाथ पकड़ा और पानी ओर चलता किया। साथ ही महिलाओं ने कहा कि अब अनाज की बोरिया कौन देगा। घर गिर गए तो कौन बनाकर देगा। वहीं महिलाओं का कहना है कि जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं और उनके बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।

Scroll to Top