![]()
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई की बेटी सिया बिश्नोई ने विदेश में पढ़ाई कर मास्टर डिग्री हासिल की है। सिया ने लंदन के इस्टिटूटो मारंगोनी से फैशन प्रमोशन, कम्युनिकेशन और डिजिटल मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है। सिया की इस उपलब्धि के दौरान पिता कुलदीप बिश्नोई और मां रेणुका बिश्नोई साथ रहे। कुलदीप बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिया बिश्नोई की लंदन यूनिवर्सिटी में डिग्री लेते का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बेटी को आशीर्वाद दिया। इस्टिटूटो मारंगोनी फैशन और डिजाइन का एक प्रमुख इतालवी स्कूल है, जिसकी स्थापना 1935 में मिलान में हुई थी और अब इसके परिसर मिलान, लंदन, पेरिस, शंघाई, मुंबई, मियामी और अन्य जगहों पर हैं। यह फैशन डिजाइन, फैशन व्यवसाय और फैशन स्टाइलिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री और प्रमाणपत्र कार्यक्रम प्रदान करता है। बता दें कि सिया बिश्नोई ने 2022 में अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क के न्यू स्कूल से ग्रेजुएशन की थी। इससे पहले 2018 में उन्होंने 12वीं की पढ़ाई थी।


