Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

बहादुरगढ़ में ऑटो पलटने से युवक की मौत:दो बैल आपस में भिड़े, कई घायल, जाखौदा बस स्टैंड पर हादसा




झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाखौदा बस स्टैंड और एचएस आईआईडीसी के बीच बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर दो नंदी आपस में भिड़ गए और उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ऑटो उनकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। डयूटी जाने के लिए ऑटो में बैठा था जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय वीरेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वीरेंद्र अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ लाइन पार क्षेत्र में रहता था और टांडा हेड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। इन दिनों उसकी नाइट शिफ्ट चल रही थी। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पर जाने के लिए ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में वीरेंद्र समेत करीब 8 से 9 अन्य सवारियां बैठी थीं। ऑटो से टकराए दो नंदी जैसे ही ऑटो जाखौदा बस स्टैंड और एचएस आईआईडीसी के बीच पहुंचा, तो अचानक दो नंदी लड़ते हुए सड़क पर आ गए और ऑटो से टकरा गए। हादसे में ऑटो पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।्र मामले की जांच में जुटी पुलिस गंभीर रूप से घायल नरेंद्र और रणजीत को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं, कुलदीप, दलीप सहित अन्य घायलों को मामूली चोटें आई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top