![]()
भिवानी जिले में अधिक वर्षा के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। गांव सागवान में थाना प्रभारी महाबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है। पुलिस टीम बुजुर्गों, बच्चों और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील साथ ही उनके घरेलू सामान को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्थापित रिलीफ कैंप में भी पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एसपी ने लिया स्थिति का जायजा किसी भी आपात स्थिति में नागरिक सहायता केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं या डायल 112 पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक भिवानी ने स्वयं कई गांवों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस प्रशासन हरियाणा पुलिस के ‘सेवा, सुरक्षा, सहयोग’ के आदर्श वाक्य के अनुरूप लोगों की मदद में जुटा हुआ है।


