Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

पानीपत के 12 वर्षीय छात्र की मौत:तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चे घायल




पानीपत के 12 वर्षीय छात्र की आज यानी शनिवार को मौत हो गई है। एक तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे 3 लोग घायल हो गए थे। हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे समालखा के आट्टा जौरासी रोड पर हुआ था। जीतगढ़ निवासी आकाश, जो सरकारी स्कूल जौरासी सर्फ खास में कक्षा 8 का छात्र था। वह अपने गांव के पड़ोसी के दो बच्चों के साथ बाइक पर जीतगढ़ जा रहा था। जौरासी आट्टा रोड पर जोहड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार छोटे हाथी टेम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए। आकाश को गंभीर चोटें आईं। उसे पहले समालखा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी स्थिति को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई बिक्रम की शिकायत पर टेम्पो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top