Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

नूंह में डॉक्टर हत्याकांड मामला:पुलिस ने हरिद्वार से अस्थियों की बरामद,अंगूठी से हुई पहचान




हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर में बीते 28 अगस्त को एमबीबीएस डॉक्टर की हत्या उसके शव को हरिद्वार ले जाकर गंगा नदी में फेंकने के मामले में पुलिस लगातार अपनी जांच की आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हरिद्वार से डॉक्टर विनोद गोयल की अस्थियां बरामद की हैं। वहीं आरोपी दीपक से पुलिस अभी भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि अन्य खुलासे हो सके। आत्महत्या का मामला बनाने के लिए गंगा में फेंका शव जानकारी के अनुसार 28 अगस्त की रात डॉ विनोद गोयल के दोस्त दीपक ने अपने नौकर अशोक के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन को लेकर विनोद की हत्या कर दी थी । जिसके बाद उन्होंने शव को दूसरे दिन हरिद्वार स्थित गंगा नदी में फेंक दिया। जिसको लेकर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी दीपक राजस्थानी को 6 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 28 अगस्त की रात को डा. विनोद को अपने घर के पास बुलाया। जहां पर देर रात को कार में बैठकर उसने अपने नौकर अशोक के साथ मिलकर रूमाल से डा. का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद रात को ही शव को अपनी होडल नगीना रोड पर बनी बर्तन की फैक्ट्री में रख दिया और अगले दिन शव को गाडी में हरिद्वार ले जाकर गंगा में फेंक दिया, ताकि शव मिलने पर मामला आत्महत्या का लगे। हरिद्वार पुलिस पहले ही कर चुकी थी दाह संस्कार इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर सबूत जुटाने में लग गई और शव को बरामद करने के लिए दो टीम मृतक के एक परिजन को साथ लेकर हरिद्वार गई। जहां पर पता चला कि हरिद्वार पुलिस द्वारा गंगा में एक शव पाया गया था। हरिद्वार पुलिस द्वारा मृतक के शव की पहचान के लिए फोटो लेते लेते के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतक के परिजनों ने मृतक की अंगूठी को देख उसकी पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने वहां से शव मिलने की पुष्टि करने के साथ ही अस्थिया ले ली। वहीं गिरफ्तार आरोपी अभी भी पुलिस रिमांड पर है,जिससे गहनता से पूछताछ चल रही है।

Scroll to Top