Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

नारनौल में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव:बुरी तरह सड़ा गला, ट्रेन से टकराकर मौत होने की आशंका, 10-12 दिन पुरानी डेडबॉडी




महेद्रगढ़ के नारनौल में दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर पर अटेली रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव बुरी तरह गल सड़ गया है तथा उससे बदबू उठ रही थी। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम, शव पुराना बहरोड बस स्टैंड के पास पोल नंबर 1299/37/38 के बीच होने की उन्हें सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। शव पर इतनी दुर्गंध थी कि अनुमान है कि इसकी मौत 10 से 12 दिन पहले ट्रेन से टकराने के कारण हुई होगी। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। पहचान करना मुश्किल है, क्योंकि शरीर पहचान योग्य नहीं बचा है। तलाशी के दौरान उसके पास से केवल 120 रुपए मिले, कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को उठाकर नारनौल सामान्य अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से भी उसकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान टीम को घटनास्थल से एक चप्पल मिली जो मालगाड़ी से कटी हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस का कहना है कि यह सुराग इस बात की पुष्टि करता है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया होगा।

Scroll to Top