Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

करनाल में किराये के मकान से लाखों की चोरी:परिवार गया था गांव, तीन तोला सोना और आधा किलो चांदी सहित नकदी गायब




करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के हैफ़ड कॉलोनी नेवल में किराये के मकान से लाखों के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। घर मालिक 9 दिन के लिए परिवार समेत गांव गया हुआ था। वापसी पर उसने देखा कि पिछला दरवाजा खुला हुआ है और संदूक से कपड़े बिखरे पड़े हैं। जांच करने पर पता चला कि सोने और चांदी के सारे गहने चोरी हो चुके हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, दिलशाद पुत्र सकील निवासी हैफ़ड कॉलोनी नेवल अपने परिवार को लेकर 2 सितंबर को करनाल के बसंत विहार गांव अपनी मां से मिलने गया हुआ था। जब वह आज सुबह करीब 11 बजे अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का पिछला दरवाजा खुला हुआ है। घर के अंदर संदूक से कपड़े बाहर बिखरे पड़े थे और उसमें रखे सोने-चांदी के सभी जेवर चोरी हो चुके थे। क्या क्या हुआ चोरी
दिलशाद ने बताया कि चोरी हुए गहनों में सोने के 2 जोड़ी कुंडल, 2 जोड़ी बाली, 1 तबीजी, 1 अंगूठी, 2 लौग शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के 3 जोड़ी पायल, 1 हार, 3 मंगलसूत्र, 3 जोड़ी चुटकी, 8 अंगूठियां, 1 जोड़ी पंचागले और 4 कंगन चोरी हुए हैं। सोने का वजन करीब 3 तोला और चांदी का वजन 500 ग्राम बताया गया है। मौके पर 112 पुलिस पहुंची, थाने में दर्ज हुआ केस
घटना की जानकारी मिलते ही दिलशाद ने पुलिस को कॉल किया। 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। इसके बाद दिलशाद ने कुंजपुरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बीती रात मामले की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Scroll to Top