Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

झज्जर में भूपेंद्र हुड्‌डा के जन्मदिन पर ब्लड कैंप:सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, बोले रक्त दान महादान




झज्जर में आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और ब्लड डोनेट किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बोले रक्त दान महादान है। इससे जरूरतमंदों की मदद होती है और समय समय हमें ब्लड डोनेट करते रहना चाहिए ताकि स्वास्थ्य भी अच्छा रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में 104 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। कैंप में ब्लड लेने के लिए जिले के बाढसा कैंसर एम्स के डॉक्टरों की टीम पहुंची। वहीं इस कार्यक्रम में कांग्रेस के हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया भी पहुंचे और युवाओं से मुलाकात की। वहीं उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के जन्मदिवस पर झज्जर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का यह सराहनीय कार्य है। रक्तदाताओं को दिए गए सर्टिफिकेट झज्जर जिले के नव निर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में इस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान उन्होंने अतिथि के साथ रक्त दान करने वाले युवाओं को बैज लगाए और रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी दिए। जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि इस बार भी हर बार की भांति ब्लड डोनेशन कैंप में सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Scroll to Top