Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

हांसी में जेसीआई फोर्ट की बॉक्सिंग प्रतियोगिता:राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय कुमार बोले- भारत को मेडल दिलाना लक्ष्य; बेहतर बॉक्स बनाएंगे




हिसार के हांसी में जेसीआई वीक के अंतर्गत जेसीआई हांसी फोर्ट द्वारा बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहीद बॉक्सिंग एकेडमी के कोच विनय कुमार ने बताया कि वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अब प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एकेडमी के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। एकेडमी के खिलाड़ी उदय कुमार ने हाल ही में चीन में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। जेसीआई हांसी फोर्ट के प्रधान सर्वेश सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल से जोड़ते हैं। यह उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा से अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए जाना जाता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। हिसार पुलिस लाइन से आए कोच अनिल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग सिर्फ एक खेल नहीं है। यह जीवन में संघर्ष करने की कला भी सिखाती है। खेल भावना से खेलकर ही खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Scroll to Top