![]()
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर पुलिस ने करीबन एक सप्ताह पहले एक सड़क दुर्घटना के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर की गई। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि जींद के धमतान साहिब के रघुबीर उर्फ मोनू ने 9 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। बाइक पर घर लौट रहा था शिकायत में बताया गया कि 8 सितंबर की शाम 7:15 बजे वह टोहाना से मोटरसाइकिल पर घर की तरफ लौट रहा था। चंडीगढ़ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा और उसे इलाज के अस्पताल में ले जाया गया। उसने बताया कि उक्त कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण उसे चोट लगी, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया जांच अधिकारी ने उक्त मामले की जांच करते हुए राजस्थान के झुंझुनूं जिले के फतेहसरा गांव के मुकेश पुत्र कपूरचंद को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।


