![]()
सोनीपत में विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को 32-गोहाना विधानसभा के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने सरल केंद्र गोहाना में सुपरवाइजरों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की एक अहम बैठक ली और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। इस अभियान का मकसद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है। गलतियों को सुधारने के निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने सभी सुपरवाइजरों और बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वार्ड से संबंधित साल 2002 की मतदाता सूची का साल 2024 की मतदाता सूची से मिलान करें। इस प्रक्रिया में जिन मतदाताओं के नाम गलत हैं या जो नाम दोहराए गए हैं, उन्हें सुधार के लिए नोट किया जाएगा। इसके अलावा, जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनका नाम सूची से हटाने के लिए भी विवरण दर्ज करने को कहा गया है। गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बैठक में लक्षित सरीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तैयार की गई मतदाता सूचियों का गंभीरता से अवलोकन कर जरूरी सुधार सुनिश्चित किए जाएं। ऐसा करने से आगामी चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हो पाएंगे। बैठक में जो अधिकारी गैरहाजिर थे, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में निर्वाचन कानूनगो पवन कुमार और लेखाकार प्रवीन मोर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


