Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करने आया युवक डूबा:यमुनानगर में पैर फिसलने से हादसा, परिवार का बड़ा बेटा; NDRF का सर्च ऑपरेशन शुरू




यमुनानगर में आज यानी रविवार की शाम को पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड के पास एक युवक पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और पानी के तेज प्रवाह में बह गया। युवक अपने घर में बने मंदिर का समान पूजा सामग्री व अन्य नदी में प्रवाहित करने के लिए आया था। सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में नदी के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब डेढ़ घंटा तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। डूबे हुए युवक की पहचान 30 वर्षीय पवन छाबड़ा निवासी हमीदा की लक्कड़ मंडी के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा था
पवन अपने परिवार का बड़ा बेटा था और अभी अविवाहित था। जानकारों के अनुसार वह एक स्थानीय डेयरी में काम करता था। कई साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी पवन के कंधों पर थी। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नहर में पवन की तलाश शुरू की। हालांकि, तेज धारा और अंधेरे के कारण उनकी तलाश नाकाम रही। सूचना मिलते ही पवन के परिचित भी मौके पर पहुंचे। गाड़ी के नंबर से निकाला घर का एड्रेस
मौके पर आए हमीदा चौकी प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक मंदिर का सामान प्रवाहित करते समय डूब गया। मौके पर पहुंचने पर वहां एक गाड़ी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर पवन के परिवार से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि तेज जल प्रवाह के कारण पवन बह गया। आसपास के इंद्री और धनौरा हेड को भी इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि नहर के अन्य हिस्सों में तलाश की जा सके। गोताखोर और पवन के परिजन भी लगातार नदी पर नजर रखे हुए हैं।

Scroll to Top