![]()
भिवानी जिले के पीएम श्री कन्या स्कूल में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित क्विज प्रतियोगिता से हुई। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली। विभिन्न करियर विकल्पों की दी जानकारी वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने गांधी के विचार, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। परंपरागत कौशलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कारीगरों को आमंत्रित किया गया। बढ़ई, कुम्हार और माली ने बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम स्कूल प्राचार्या दर्शना कुमारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि ये आयोजन बच्चों को जीवन में नई दिशा और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों और कारीगरों का आभार व्यक्त प्राचार्या ने सभी टीचरों, विद्यार्थियों तथा आमंत्रित कारीगरों का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्कूल भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य, बच्चें एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


