![]()
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने ऑटो में बैठी महिला का सोने का कंगन चोरी के मामले में चाचा-भतीजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 हजार रूपए बरामद किए है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। ऑटो में महिला का कंगन उड़ाया थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस जी एम नगर की रहने वाली महिला रेखा ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि 2 जून को वह इएसआई अस्पताल जाने के लिए नीलम चौक से ऑटो में बैठी थी। ऑटो में पहले से ही एक लड़की और व्यक्ति बैठा हुआ था। तथा जब वह ESI अस्पताल पहुंची तो उसके हाथ में उसका सोने का कंगन नही था। जिसके बाद उसने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। चाचा-भतीजी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में नंगला एन्क्लेव पार्ट -2 एनआईटी निवासी विक्रम (30) और पलवल की रहने वाले कविता को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों वारदात के दिन बाटा रेलवे स्टेशन के नजदीक से ऑटो में बैठे थे। पीडित महिला नीलम चौक से ऑटो में बैठी थी जिसके बाद आरोपी महिला ने पीड़ित महिला के हाथ पर अपना पर्स रख दिया था। इसी दौरान विक्रम ने कटर से महिला के सोने का कंगंन काट लिया। जिन्होंने सोने के कंगन को आगे बेच दिया था। पुलिस ने कंगन बेचकर मिले 40 हजार रूपए को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी चाचा-भतीजी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। पुलिस सोने का कंगन खरीदने वाले की तलाश कर रही है।


