09:49 AM, 15-Aug-2025
नारनौल में जिला स्तरीय समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण
समारोह में परेड की 8 टुकड़ियों में पुलिस की दो, होमगार्ड, रेडक्रॉस एंबुलेंस, स्काउट, गाइड, कब व बुलबुल, की टुकड़िया शामिल हुई। 10 स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किया।
09:39 AM, 15-Aug-2025
रेवाड़ी में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने फहराया तिरंगा
इस अवसर पर रेवाड़ी में आयोजित मार्च पास्ट की टुकडियों के परेड कमांडर क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
09:37 AM, 15-Aug-2025
जींद की नई अनाज मंडी में राज्य सभा सांसद रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
कार्यक्रम का आयोजन पहले पुलिस लाइन के मैदान में होना था लेकिन बारिश की आशंका को देखते हुए नई अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम को ही राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा जींद पहुंच गई थी।
09:36 AM, 15-Aug-2025
अंबाला में राज्यपाल असीम घोष ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट में ली सलामी
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें राज्यपाल असीम कुमार घोष बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने तिरंगा फहराया। इसके बाद मार्च पास्ट में सलामी ली। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने इस दौरान कदमताल करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल ने लोगों को संबोधित भी किया।
09:07 AM, 15-Aug-2025
सोनीपत में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
उन्होंने कहा कि देश की आजादी और प्रगति में शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, स्कूली बच्चे और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड का आयोजन भी किया गया, जिसने समारोह में उत्साह बढ़ाया।
08:52 AM, 15-Aug-2025
मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा : विज
विभाजन का दर्द पूरे देश को होना चाहिए
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।
08:28 AM, 15-Aug-2025
हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक विनोद भयाना किया ध्वजारोहण
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वीरवार शाम 7 से रात 10 बजे तक 20 जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण, जन संबोधन, मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और प्रशंसा पत्र वितरण किया जाएगा।
08:23 AM, 15-Aug-2025
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस प्रशासन की तरफ से समारोह में सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एसपी नरेंद्र बिजारणिया के अलावा डीएसपी गुलाब सिंह, डीएसपी दलीप सिंह व डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया भी मौजूद थे। महम में डीएसपी रितेष सोढ़ी व सांपला में डीएसपी संदीप मलिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में रहेंगे। समारोह के लिए स्टेडियम के बाहर नाकों पर पुलिस तैनात रही। किसी तरह से रूट डायवर्ट नहीं किया गया है।
08:13 AM, 15-Aug-2025
Independence Day 2025: रोहतक में मुख्यमंत्री सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली
समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।


