Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Flood Alert In Delhi Water In Yamuna River Rain In Mountain Flood In Yamuna River – Amar Ujala Hindi News Live


पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर रविवार को डेढ़ लाख क्यूसेक को पार कर गया। शाम चार बजे बैराज पर नदी में अधिकतम 1,78,996 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे अधिकतम रहा। बैराज के सभी 18 गेट खोल कर अब सारा पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। यह पानी अगले 35 घंटों में दिल्ली में दस्तक देगा। इसी के साथ सिंचाई विभाग ने मीडियम फ्लड घोषित किया है।

वहीं मूसलाधार बारिश यमुना नदी औरअन्य बरसाती नदियां में उफान पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से निकल रही हरिपुर खोल नदी, सोम नदी का पानी देख कर लोग सहम गए। सोम नदी में सुबह आठ बजे 24,100 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया। गत वर्ष सोम नदी में 23,896 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया। सोम नदी के उफान आने से पानी पुल के ऊपर से निकलने लगा।

वहीं, घाड़ क्षेत्र के गांव उत्तमवाला के समीप कांडी परियोजना के तहत बने चैक डैम का तटबंध टूटने से गांव उत्तमवाला व पानीवाला में 200 एकड़ धान व गन्ने की फसल और पशुचारा जलमग्न हो गए। मलिकपुर बांगर में भी दर्जनों किसानों की 200 एकड़ फसल पानी में डूब गई। सोम नदी में उफान आने से छछरौली के चिंतपुर गांव में पानी घुस गया। यहां पहले बांधी गई पटरी टूट गई थी। लोगों ने जल्द पटरी बांधने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे हल्के में लिया। जिससे सोम नदी का पानी घरों, सड़कों, खेतों व गलियों में घुस गया।

यमुना नदी में इस मानसून सीजन में अधिकतम 80 हजार क्यूसेक पानी आया था। एक लाख क्यूसेक पानी आने पर सिंचाई विभाग द्वारा बैराज पर लगे सायरन को काफी देर तक बजाया गया। इस सायरन की रेंज चार से पांच किलोमीटर है। इसे बजाकर निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सचेत किया गया। एक लाख पर मिनी फ्लड, डेढ़ लाख क्यूसेक पर मीडियम फ्लड और ढाई लाख क्यूसेक पर फ्लड घोषित कर दिया जाता है।



Scroll to Top