Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

अंबाला में बंद पड़े मंदिर में कराई पूजा:पुजारी ट्रस्ट के बीच चल रहा विवाद; बजरंग दल ने आरती करा बांटा प्रसाद




हरियाणा के अंबाला शहर स्थित धर्मशाला श्री गेंडामल के पुजारी और ट्रस्ट के बीच चल रहे विवाद के बीच कल देर रात मंदिर को बजरंग दल द्वारा खोला गया। मंदिर खुलने के बाद उसमें 10 दिन बाद पुजा हो सकी। मामले में जहां ट्रस्ट का आरोप है कि पुजारी मंदिर व धर्मशाला पर कब्जा करना चाहता है तो वहीं, मामले में पुजारी की पत्नी ने भी पुलिस को शिकायत दे दी है। इसमें आरोप लगाया कि यह पिछले 40 साल से रह रहे हैं और उन्हें यहां पर ताले लगाकर बंधक बनाया है। देर रात बजरंग दल ने कराई पूजा वहीं, देर रात बजरंग दल ने मंदिर पहुंचकर वहां ताले खुलवाना शुरू किया मंदिर पर दो ताले लगे हुए थे। एक ताला मंदिर ट्रस्ट द्वारा तो दूसरा पुजारी द्वारा लगाया गया ताला मंदिर के गेट पर लगा हुआ था। बजरंग दल के देवीलाल ने यह ताला खुलवाया और कहा कि आप अपने विवाद में मंदिर को क्यों बंद कर रहे हैं। इस दौरान देर रात मंदिर में पूजा करा कर प्रसाद भी बांटा गया। जन्माष्टमी का पर्व भी नहीं मनाया गया इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नहीं मनाया जा सका, क्योंकि यहां पर मंदिर के पुजारी और ट्रस्ट के बीच विवाद खड़ा हो गया। हालांकि इससे पहले भी आपस में कोर्ट में केस विचाराधीन है लेकिन अब ट्रस्ट के कमरों पर एक के बजाए दो-दो ताले लग गए हैं। यहां देखिए मंदिर खुलने के बाद के फोटो पुजारी की पत्नी ने दी शिकायत किशोरी पत्नी पंडित मदन गोपाल ने शिकायत में बताया कि उनके पति धर्मशाला श्री गैंडामल के मंदिर में पुजारी का काम करते हैं, उससे पहले उनके दादा धर्मशाला के मंदिर में पुजारी थे। धर्मशाला में रहने के लिए कमरे भी बने हुए हैं, जोकि उनके पति पिछले 40 साल से ही अपने परिवार सहित धर्मशाला के 4 कमरों में रह रहे हैं। कुछ लोग खुद को धर्मशाला के पदाधिकारी बताते हैं। उन्होंने धर्मशाला की जमीन- जायदाद को बिना किसी कानूनी हक के बेचने व तोड़ने में लगे हुए हैं। उन्हें धमकी देते हैं कि जबरदस्ती धर्मशाला के कमरों से निकाल देंगे। उनकी धमकियों से तंग व परेशान होकर उनके पति को अदालत में केस करना पड़ा। जो कि अभी अदालत में विचाराधीन है। केस डालने के कारण आरोपित उनसे ईर्ष्या भाव रखने लग गए। उन्हें व परिवार को कोई न कोई बहाना बनाकर तंग परेशान करने लग गए हैं। बंधक बनाने का आरोप शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त कुछ लोगों के साथ धर्मशाला में आए और देखते ही देखते मंदिर के तालों के ऊपर अपने ताले लगाने लगे। उनके कमरों को भी बाहर से ताला लगाने लगे और इतने में पति व छोटा बेटा धर्मशाला से बाहर चले गए। धर्मशाला के मेन गेट पर भी ताला लगाकर उन्हें व बड़े बेटे को धर्मशाला में बंधक बना दिया। इन पर पुजारी की पत्नी ने लगाया आरोप पुजारी की पत्नी ने बताया कि उसने पुलिस चौकी दो में शिकायत दी है। जिसमें प्रधान, सचिव, सेक्टर-9 के रहने वाले दो लोगों, एक बैंक कालोनी में रहने वाले और अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। धमकी देने लगे कि उन्हें धर्मशाला में बंद करके जान से खत्म कर देंगे। बिजली, पानी भी बंद कर देंगे और बाथरूम वगैरह को भी ताला लगा देंगे। पति व बच्चों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर जीवन बर्बाद कर देंगे। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस वाले मौके पर आए। जिन्होंने धर्मशाला का गेट खुलवाया था।

Scroll to Top