Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

महेंद्रगढ़ से तीन बच्चों की मां हुई घर से लापता:बड़ी बेटी की उम्र 20 साल, कई जगह किया तलाश, नहीं मिली




हरियाणा के महेंद्रगढ़ के एक गांव से एक 35 वर्षीय महिला अपने घर से लापता हो गई। महिला के तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी की उम्र 20 साल है। इस बारे में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महेंद्रगढ़ सदर थाना के गांव झूक निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी घर से कहीं लापता हो गई। उसने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ी लड़की की उम्र 20 साल, दूसरी लड़की की उम्र 18 साल तथा एक बेटा जिसकी उम्र करीब 15 साल है। उसने बताया कि उसकी पत्नी के दाहिने पैर के पंजे की साइड पुरानी चोट का भी निशान है। कई जगह की तलाश उसके लापता होने के बाद उन्होंने आस पड़ोस, रिश्तेदारी व कई अन्य जगहों पर उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके कारण उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर लापता महिला की तलाश की मांग की हे।

Scroll to Top