Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

जींद में घर में घुसकर महिला से मारपीट:कपड़े फाड़े, प्राइवेट पार्ट टच किया, केस में गवाही देने पर बेटी से रेप की धमकी




जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला के घर में घुसकर बाप-बेटे ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसके प्राइवेट बॉडी पार्ट को टच किया गया, उसकी बेटी के साथ रेप की धमकी दी गई। उसने डायल 112 बुलाई तो जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि सुभाष उनकी रिश्तेदारी में है। उसकी ननद की शादी वहां कर रखी है और महिला की ननद ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है जो कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में महिला के पति की गवाही होनी है। महिला और उसकी बेटी थे घर पर मौजूद सुभाष व उसका बेटा गवाही को रोकने के लिए महिला के घर पर आए और उसके साथ मारपीट की। घटना के समय वह और उसकी बेटी घर पर अकेले ही मौजूद थे। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बुरी नीयत से प्राइवेट पार्ट को टच किया। इसके अलावा उसकी बेटी के साथ रेप की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस आने के बाद वह मौके से चले गए लेकिन जाते समय भी उन्हें धमकी देकर गए हैं। सिविल लाइन पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top