Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री ने किया कांग्रेस MLA पर पलटवार:सुभाष सुधा बोले- अरोड़ा को खुद पर कार्रवाई होने का डर, मर्यादा तोड़ी




कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा सीट से कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा के साथ नगर परिषद (नप) थानेसर में हाथापाई मामला का तूल पकड़ गया है। MLA अशोक अरोड़ा के प्रिविलेज कमेटी से अपनी शिकायत वापस लेने की बात पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पलटवार किया है। साथ ही गैरकानूनी तरीके से दुकान की रजिस्ट्री करवाने के आरोप लगाए हैं। थानेसर से विधायक रहे और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने आरोप लगाया कि अशोक अरोड़ा ने विधायक पद की गरिमा को तार-तार किया है। प्रदेश की जनता उनको बख्शेगी नहीं। घटना के वक्त 23 मई को विधायक अशोक अरोड़ा पहले से ही नगर परिषद हाउस की बैठक में मौजूद थे। महिलाओं के सामने गाली-गलौज की : सुधा पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि विधायक अशोक अरोड़ा ने पहले महिलाओं के सामने गाली-गलौज की और फिर मारपीट करने के लिए हाथ उठाया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसे कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि देश-विदेश के सब लोगों देखा। विधायक ने खुद अपनी सीमाओं को लांघने का काम किया है। अरोड़ा को खुद पर कार्रवाई का डर- सुधा आरोप लगाया कि पहले खुद गलती की और उसके बाद अपनी साख को बचाने के लिए प्रिविलेज कमेटी को शिकायत सौंप दी। अब खुद पर कार्रवाई होने के डर से प्रिविलेज कमेटी से शिकायत वापस लेने का बयान दे दिया। अरोड़ा ये कहना कि ये मीटिंग के दौरान हुआ, साफ तौर पर झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश है। अभी मीटिंग शुरू नहीं हुई थी: सुधा पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय मीटिंग का औपचारिक आरंभ ही नहीं हुआ था। सभागार में उपस्थित सभी लोगों की हाजिरी तक नहीं ली गई थी। मीटिंग आरंभ करने के लिए चेयरपर्सन की अनुमति तक नहीं ली गई थी, क्योंकि वे मीटिंग में उपस्थित नहीं थीं। अपने समर्थक पर खुद हमला किया पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी 25 साल से अशोक अरोड़ा के कट्टर समर्थक रहे हैं, लेकिन निकाय चुनाव में BJP में शामिल हो गए थे। आरोप लगाया कि इस वजह से उनको देखते ही अरोड़ा को गुस्सा आ गया। इसलिए अपनी सीट से उठकर नरेंद्र शर्मा पर आक्रमण करने की कोशिश की और कांच का गिलास भी उनकी ओर फेंका। ताक पर रख करवाई रजिस्ट्री पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विधायक अशोक अरोड़ा को लग रहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। आरोप लगाया कि इसलिए उन्होंने नियमों को दरकिनार कर नगर परिषद थानेसर की दुकान की रजिस्ट्री करवाई। शिकायत होने पर जांच में 6 तरह की अनियमितता पाई गई है। पूर्व मंत्री के इशारे पर हुआ हमला : अरोड़ा उधर, घटना के बाद कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के इशारे पर उन पर हमले का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के 10 साल के कार्यकाल में नगर परिषद में हुए घोटाले का मामला ग्रीवेंस मीटिंग में उठाया था। सीएम कर रहे तरफदारी: विधायक अरोड़ा ने सीएम नायब सैनी पर अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि सीएम ने सदन में भी कह दिया कि वे (कार्यकर्ता) केवल पत्नी को छोड़ने के लिए बैठक में पहुंचे थे। इससे पहले भी सीएम इस तरह की बात कर चुके हैं। अगर जिम्मेदार पद पर रहना वाला व्यक्ति गैर-जिम्मेदार बात करे तो प्रिविलेज का क्या फायदा ?

Scroll to Top