Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

चंडीगढ़ में कुत्ते का सिर काटकर जंगल में फेंका:महिला की शिकायत पर FIR, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, आरोपियों की तलाश तेज




चंडीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कुत्ते का सिर कटा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले की शिकायत सेक्टर-26 बापूधाम निवासी रीना रेड्डी ने पुलिस को दी। रीना ने बताया कि वह किसी काम से जा रही थीं, तभी उनकी नजर बापूधाम से सटे जंगल की ओर गई। वहां उन्होंने देखा कि एक कुत्ते का सिर और शरीर अलग-अलग पड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने बड़ी ही बेरहमी से कुत्ते की हत्या कर उसे वहां फेंक दिया। सख्त कार्रवाई की मांग
इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर थाना-26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट, 1960 की धारा 11(1)(L) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। रीना ने मांग की है कि कुत्ते की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
थाना-26 पुलिस इस मामले में जहां पर कुत्ते का कटा सिर मिला है, उस इलाके के आसपास सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि कोई पैदल शख्स जिसके हाथ में थैला हो, या कोई बाइक सवार जिसके बाइक पर थैला रखा हो और वह आगे जाकर जंगल के पास रुका हो। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Scroll to Top