![]()
चरखी दादरी जिले के काकडौली हट्टी निवासी अभिषेक मील ने अपने पहले ही प्रयास में NEET-PG जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को क्वालिफाई कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण आंचल के अभिषेक की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अभिषेक अब एमडी (मेडिसिन) में दाखिला लेकर मेडिकल के क्षेत्र में और गहराई से विशेषज्ञता प्राप्त करेंगे। ग्रामीण आंचल के युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत संदीप सांगवान बाढड़ा,प्रदीप मील, दिनेश, कुलदीप आदि कहा कि अभिषेक ने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ अपने माता-पिता और गुरुजनों का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे गांव और जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि उन तमाम छात्रों के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में रहकर भी बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले अभिषेक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। रोहतक पीजीआई में हैं कार्यरत
इससे पहले 2019 में अभिषेक ने अपने पहले प्रयास में ही नीट यूजी कि परीक्षा उत्तीर्ण कर रोहतक पीजीआई से MBBS की थी, और फिलहाल अभिषेक रोहतक पीजीआई में ही चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में देना चाहते हैं सेवाएं
अभिषेक ने बताया कि वे आगे चलकर ग्रामीण क्षेत्र चिकित्सा सेवा देना चाहते हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने कहा,मेरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में अच्छे डॉक्टरों की कमी है। मेरा सपना है कि मैं अपनी विशेषज्ञता का उपयोग ग्रामीण जनता की सेवा में करूं।
क्षेत्र में हर्ष का माहौल
उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में बधाइयों का तांता लग गया। परिवार, शिक्षक, मित्र और समाज के अन्य लोगों ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। गांव में जश्न जैसा माहौल है।


