Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

महेंद्रगढ़ में सहकार भारती की बैठक:नई कार्यकारिणी घोषित, एडवोकेट रेखा यादव जिला उपाध्यक्ष, हर गांव तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य




महेंद्रगढ़ के लोक निर्माण विश्राम गृह में सहकार भारती की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता के हरियाणा प्रदेश महामंत्री सौरव भीष्म, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और प्रांत संपर्क प्रमुख सचिन महायच विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला महामंत्री डॉ. अरविंद यादव ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष पद पर नांगल चौधरी के रामबास निवासी सुरेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ निवासी एडवोकेट रेखा यादव और पाएगा निवासी सविन यादव को नियुक्त किया गया। जिला सचिव के रूप में अरुण जोशी, दिनेश शर्मा और नरेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सहसचिव, कोषाध्यक्ष और आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी
अमित शर्मा और हिमांशु सोनी को जिला सहसचिव नियुक्त किया गया। राकेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सोनू को जिला आईटी प्रमुख और राहुल वशिष्ठ को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। किरोस्ता यादव को महिला जिला प्रमुख बनाया गया। सहकारी समितियों के प्रमुख भी चुने गए
​​​​​​​कैलाश जोशी को केंद्रीय सहकारी बैंक का प्रमुख नियुक्त किया गया। लोकेश सैनी को सब्जी सहकारी समिति प्रमुख और लक्ष्मीनारायण प्रजापत को श्रमिक सहकारी समिति जिला प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा गोपाल शर्मा को जिला प्रमुख उपभोक्ता समिति की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों को मिले निर्देश
प्रांत संपर्क प्रमुख सचिन महायच ने कहा कि नई टीम सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी और स्वयं सहायता समूहों को सहकारिता से जोड़ा जाएगा। प्रदेश महामंत्री सौरव भीष्म ने कहा कि टीम ग्रामीण एवं शहरी विकास बैंक के साथ समन्वय स्थापित करेगी। जिला अध्यक्ष पारस शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के निर्वहन की अपील की। हर गांव तक पहुंचेगी सहकार भारती
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक गांव तक सहकार भारती से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। गांव स्तर पर आने वाली समस्याओं को जिला केंद्रीय विकास लिमिटेड बैंकों के समक्ष रखकर समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Scroll to Top