- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (9 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

9 फरवरी, रविवार को मेष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा दिन है। कर्क राशि के लोगों को करियर में बदलाव या प्रमोशन के संकेत मिलेंगे।
धनु और मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और संतुष्टि मिलेगी। कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (द टावर) |
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्द्र का रहेगा। अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की टेंशन रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आउटिंग पर जा सकते हैं। आज के काम कल पर टालेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा रहेगा।
करियर: करियर की दृष्टि से दिन अच्छा है। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आप डिसीजन लेने में असमंजस में पड़ सकते हैं। प्रेम: प्रेमी और शादीशुदा लोगों के संबंध में सुधार होगा। मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते प्रगाढ़ रहेंगे। पार्टनर की चाहत का ख्याल रखना आवश्यक है। किसी से मित्रता हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वस्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। बुजुर्गों को मामूली समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में दर्द और बेचैनी हो सकती है। आराम करने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स) |
परिवार या संबंधियों में कुछ गलतफहमी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। युवाओं में जोश रहेगा, लेकिन होश न खोएं। आज हर काम करने के लिए आतुर रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। आने वाले समय के लिए कोई बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं।
करियर: ऑफिस या कार्यक्षेत्र में किसी की मदद मिल सकती है। आप किसी की मदद कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। आने वाले अवसर को पहचानें। स्वास्थ्य और औषधि से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में सामंजस्य और उदारता रखेंगे। किसी छोटी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। रिश्तों को मजबूत करने की जरूरत पड़ सकती है। मनमाफिक रिश्तों में बंध सकते हैं। प्रेम संबंधों में ट्रांसपेरेंसी रखें। स्वास्थ्य: आज शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह सामान्य दिन रहेगा। खान पान में सावधानी रखें। पेट संबंधित समस्या हो सकती है। हल्की एक्सरसाइज और ध्यान करें। बहुत टेंशन न लें। जो किसी समस्या का हल नहीं है। भाग्यशाली रंग: इंडिगो, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन (नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। घर में शुभ प्रसंग आयोजित हो सकता है। मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती है। जिसका आप इंतजार कर रहे हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। खर्चे भी उतने ही बढ़ सकते हैं। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज मेलजोल का दिन हो सकता है। कामों में मुनाफा हो सकता है। दूसरों की बातों को नजरअंदाज करें।
करियर: आप अपने टारगेट पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी स्किल डेवलप करने की जरूरत है। अपने से सीनियर्स या साथी से विवाद से बचें। प्रेम: अपने प्रेमी से अपनी बात और भावनाएं जताएं। नए कमिटमेंट में बंधेंगे। जीवन साथी के साथ अधिक समय बिताएंगे। आपसी सहमति पर ज्यादा बल देंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करेंगे। जोड़ों या हड्डी से संबंधित मामूली समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क (सिक्स ऑफ कप्स) |
आप के लिए यह समय पुराने रिश्तों को निभाने करने का है। दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाएंगे। आप सामाजिक एवं धार्मिक कार्य संपन्न करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन खुशहाल रहेगा। मजबूत महसूस करेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। किसी को उधार देने से बचें। घर के बड़ों की सलाह लेंगे तो कार्य उत्तम होंगे। सोच में सकारात्मकता रहेगी।
करियर: आईटी से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। करियर में बदलाव या प्रमोशन के संकेत मिलेंगे। जॉब या नए कार्यक्षेत्र में ब्रेक मिल सकता है। समय सिर्फ अवसर को पहचानने का है। प्रेम: प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट तो थोड़ी मिठास भी हो सकती है। संबंधों की डोरी मजबूती से बांध कर रखेंगे। नए रिश्ते की तलाश में इंतजार कर रहे लोगों को धैर्य रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक और मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। बुजुर्गों को पुराने किसी रोग या समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 6
सिंह (फाइव ऑफ वांड्स) |
आज आप प्रतिस्पर्धा, संघर्ष और चुनौतियों को आमंत्रित कर सकते हैं। आपको नए लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठोर प्रयास करने की जरूरत होगी। लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। परिवार में सभी की सुनें और सभी के साथ चलें। सभी की बातों को महत्व दे। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मजबूती प्रदान करने वाला है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और संघर्ष बढ़ सकता है। आपको साथियों से कॉम्पीटीशन का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम पर फोकस रखें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। अपनी बात को प्रभावी ढंग से प्रेजेंट करें। दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें। प्रेम: प्रेम संबंधों में कुछ टेंशन और मतभेद हो सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पेशेंस रखें। शांति से मामले को सुलझाएं। मिस अंडरस्टैंडिंग से बचने के लिए साफ बात करें। अपने इमोशंस को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: सिरदर्द, घबराहट, बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से खुद को शांत रखें। खान-पान पर ध्यान दें। नियमित रूप से व्यायाम करें। पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या (द डेविल) |
आपके लिए यह समय लोभ और भौतिक बंधनों से बचने का है। कुछ अनसुलझी और असमंजस की स्थितियां बन सकती हैं। सुबह से भागमभाग की स्थिति रहेगी, लेकिन शाम तक समाप्त हो जाएगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। अपनी कमजोरियों को पहचानेंगे। विवादों से निजात मिल सकती है। सभी को साथ लेकर साथ चलेंगे तो विश्वास और कामयाबी प्राप्त होगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में स्ट्रगल का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कैपेसिटी को पूरी तरह से उपयोग करने की जरूरत पड़ेगी। टेक्सटाइल, स्टील, ऊर्जा जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। आप और आपके साथी एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने और सहयोग करने में सक्षम होंगे।ईमानदार रहें। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रखना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। आपकी मानसिक स्थिति भी संतुलित रहेगी। अपनी भावनाओं को दबाने से बचें। खुलकर बात करें। भाग्यशाली रंग: गहरा भूरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला (जस्टिस) |
आज आपके लिए रिश्तों और आपसी मदद का दिन रहेगा। आपके जीवन में समझदारी और पारदर्शिता बढ़ेगी। जिससे आपके पर्सनल और प्रोफेशनल संबंध मजबूत होंगे। पुराने भूले बिसरे पल आपको मानसिक शांति देंगे। पुराने विवाद या मतभेद का समाधान होने की संभावना है। आपके रिश्तों में ऊर्जा आएगी। इस समय अपने विचारों को स्पष्ट और ईमानदारी से साझा करना महत्वपूर्ण होगा। संबंधों में स्थिरता और समझ रहेगी।
करियर: आज आप साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे संबंध बनाएंगे। जो आपके काम को आसान बनाएंगे। पार्टनरशिप में प्रगति होगी। आप दोनों फायदा प्राप्त करेंगे। हार्डवर्क और आपकी व्यवसायिक समझ इसे सकारात्मक रूप में बदलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में आपको बैलेंस और निष्पक्षता रखने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ ईमानदार रहें। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। यह समय अपने रिश्तों में संतुलन और शांति लाने का है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। अपने पार्टनर की बात भी ध्यान से सुनें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्थिति थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है। सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। बुजुर्गों और बच्चों का अतिरिक्त ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक (फोर ऑफ पेंटाकल्स) |
आप अपने संसाधनों को सुरक्षित रखने और अपनी स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। वित्तीय मामलों में सतर्क रहने और सोच-समझकर खर्च करने का समय है। आप कुछ हद तक अपनी भावनाओं को दबा सकते हैं। दूसरों पर भरोसा करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। यह समय आत्म-निर्भरता और अपने मूल्यों पर ध्यान देने का है। अत्यधिक भौतिकवाद या लालच से बचें।
करियर: नए टास्क या कामकाज में आने वाली प्रॉब्लम्स को आप अपनी समझ और टेक्नीक से सुलझा लेंगे। यह समय आपकी क्षमता और परिश्रम को साबित करने का है। आपको मेहनत का फल जल्द मिलेगा। प्रेम: रोमांटिक रिश्तों में स्थिति स्थिर रहेगी। आपको अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता है। आप दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो सकती है। स्वास्थ्य: व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों में समय बिताने से आपको ताकत और ऊर्जा मिलेगी। शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर आप बेहतर महसूस करेंगे । भाग्यशाली रंग: गहरा हरा, भाग्यशाली अंक: 3
धनु (टू ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज आप हर सिचुएशन में शांति और स्थिरता रखने में सक्षम होंगे। चाहे ऑफिस हो या जीवन में। आपकी मानसिक स्पष्टता और शारीरिक ताकत आपको हर चुनौती से निकलने में मदद करेगी। आत्म-नियंत्रण और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यही आपको सफलता की ओर मार्गदर्शन करेंगे। संकट में धैर्य और साहस से काम लेंगे। जिससे लोग आपकी दृढ़ता से प्रेरित होंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट या नौकरी को लेकर परेशानी हो सकती है। ये समय अपने विकल्पों पर विचार करने और सही निर्णय लेने का है। अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखें। प्रेम: रिश्तों में संतुलन रखें। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। आप किसी तनावपूर्ण रिश्ते में हैं, तो खुलकर संवाद करने से समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति रखने की आवश्यकता है। तनाव से दूर रहें। पर्याप्त आराम करें। अपने विचारों को शांत करने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 2
मकर (टेन ऑफ कप्स) |
भावनात्मक पूर्ति, खुशी, और पारिवारिक सद्भाव रखने का दिन है। आज आप अपने करीबी लोगों के साथ गहरे संबंधों का आनंद लेंगे। भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। उत्सव, समारोहों और खुशी के पल आएंगे। आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। यह समय कृतज्ञता व्यक्त करने का है।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता और संतुष्टि मिलेगी। अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। यह समय टीम वर्क और सहयोग का है। आपको अपने काम से खुशी और संतोष मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में खुशी और संतुष्टि मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे। एक मजबूत बंधन का आनंद लेंगे। यह समय प्यार और रोमांस के लिए अच्छा है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। अपने पार्टनर के साथ खुशियां मनाएं। स्वास्थ्य: आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह समय आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
कुंभ (थ्री ऑफ़ वांड्स) |
आज का दिन बदलाव और नई शुरुआत का है। पुरानी स्थितियां अब समाप्त हो रही हैं और आप नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। यह समय अपनी सोच में बदलाव लाने का है। जीवन में ताजगी और नए अवसर आएंगे। आप किसी पुराने डर या समस्या से मुक्ति पाएंगे। यह आपको आत्मविश्वास से भर देगा। बदलाव के साथ कुछ तनाव भी हो सकता है, लेकिन इसे स्वीकार करने और आगे बढ़ने का समय है।
करियर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आप अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। यह समय अपनी योजनाओं पर काम करने और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का है। आपको सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में नए अनुभव और अवसर मिलेंगे। यह समय अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और अपने पार्टनर के साथ गहरे संबंध बनाने का है। नए रिश्ते भी शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा। नियमित रूप से व्यायाम करें। स्वस्थ भोजन करें। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें। यह समय यात्रा या किसी नई गतिविधि में शामिल होने के लिए भी अच्छा है। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9
मीन (जजमेंट) |
यह दिन परिवर्तन, संघर्ष और महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देगा। आपको अपने जीवन के कुछ पक्षों को जांचने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। परिवार में नए और अच्छे पल की शुरुआत हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा ठंडा रहेगा। फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से जरूरतों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में विस्तार होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। करियर में बदलाव करना पड़ सकता है। यह समय अपने लक्ष्यों पर दोबारा विचार करने और नई दिशा में आगे बढ़ने का है। अपने ज्ञान पर भरोसा रखें। सही निर्णय लें। प्रेम: आपको रिश्तों में कुछ बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों पर पुनर्विचार करें। ईमानदार रहें। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है। सेहत को मेंटेन करने की जरूरत है। मेंटली स्ट्रॉन्ग रहेंगे। छोटी मोटी बातों का स्ट्रेस न लें। अनचाही बातों को नजरअंदाज करें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 2