Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

21 जिलों में बारिश का अलर्ट:अब तक 11 प्रतिशत ज्यादा बरसात; यमुनानगर में सबसे ज्यादा तो कैथल में कम




भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े 7 बजे तक अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 24 अगस्त तक औसतन 322 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 357 एमएम बारिश हो चुकी है। जो 11 प्रतिशत ज्यादा है। 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है तो बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 866.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम कैथल में 175.2 एमएम बारिश हुई है। हालांकि भिवानी में 211 एमएम, जींद में 222 एमएम बारिश भी कम ही है। इन चार जिलों में इस बार अभी तक मानसून मेहरबान नजर नहीं आया है। मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में करीब 2 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। अगर पहाड़ों में काला अंब में बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है। इस सीजन में 14 बार मारंडा में पानी आ चुका है। वहीं हथिनीकुंड बैराज के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। रविवार रात 9 बजे हथिनीकुंड बैराज में 30 हजार 939 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 44 हजार क्यूसेक था। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम… 26 अगस्त : यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंदगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। 27 अगस्त : पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। 28 अगस्त : अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

Scroll to Top