![]()
हरियाणा सरकार की जन-केंद्रित प्रशासनिक पहल के तहत गुरुग्राम जिले के पटौदी उपमंडल सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम दिनेश लुहाच ने शिविर की अध्यक्षता की। जिले में हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक ये शिविर लगते हैं। ये शिविर जिला स्तरीय लघु सचिवालय गुरुग्राम के साथ पटौदी, सोहना और मानेसर के एसडीएम कार्यालयों में आयोजित होते हैं। जनता से सीधा संवाद उद्देश्य एसडीएम दिनेश लुहाच ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। पहले लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब एक ही स्थान पर सभी संबंधित अधिकारी उपलब्ध रहते हैं। शिविर में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाती है। मौके पर हल होने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाता है। मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ वहीं नीतिगत या उच्चस्तरीय निर्णय वाली शिकायतों को मुख्यालय भेजा जाता है। मुख्यालय स्तर पर एक समाधान प्रकोष्ठ बनाया गया है। यह प्रकोष्ठ हर शिविर में आने वाली शिकायतों की नियमित निगरानी करता है। एसडीएम के अनुसार यह पहल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।


