- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (21 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

21 मार्च, शुक्रवार को वृष और सिंह राशि वालों को निवेश से लाभ मिल सकता है। रुके कामों में तेजी आएगी। मिथुन राशि वालों की तरक्की हो सकती है। धनु राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं। मकर राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – द टॉवर |
कुछ काम में देरी और छोटी-मोटी बहस भी हो सकती है। चिंता रह सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चों पर कन्ट्रोल जरूरी होगा। व्यापारी को अचानक बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। गृहिणियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। पुराना विवाद हो सकता है। समझदारी से काम लें।
करियर: कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है। नया टास्क अचानक मिल सकता है। अधिकारियों से नोक झोंक हो सकती है। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को चुनौतीपूर्ण असाइनमेंट मिल सकता है। सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर के लिए तैयार रहें। प्रेम: पार्टनर के साथ एकरसता की कमी रहेगी। अविवाहित लोग कन्फ्यूज हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा। नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। आत्म-नियंत्रण जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। चिड़चिड़ापन आ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान की मदद लें। संतुलित आहार अपनाएं। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – टेम्परेंस |
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से लाभ मिल सकता है। सब्र रखना जरूरी होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई इच्छा पूरी होगी। व्यापारियों को सौदेबाजी में सावधानी रखनी होगी। गृहिणियों को घरेलू कार्यों में बैलेंस बनाना पड़ेगा। रुके काम में तेजी आएगी। जल्दबाजी से बचें और शांत मन से फैसले लें।
करियर: कार्यस्थल पर संयम रखें। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम: पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। प्रेमियों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। अधिक थकान महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। नियमित व्यायाम करें। ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन – एस ऑफ कप्स |
आज खुशियों भरा दिन रहेगा। परिवार में स्नेह और अपनापन महसूस होगा। प्रियजन की सलाह उपयोगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को नई डील मिलने की संभावना है। तरक्की हो सकती है। गृहिणियों को क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत होगी। सरप्राइज मिल सकता है। मानसिक शांति मिलेगी।
करियर: नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा और रिसर्च कार्यों में सफलता मिलेगी। सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं। प्रेम: रिश्तों में नया उत्साह आएगा। प्रेमी जोड़ियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मनचाहा साथी मिलने की संभावना है। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है। शरीर में जल की कमी न होने दें। खानपान संतुलित रखें। हृदय से जुड़ी समस्या वाले लोग विशेष ध्यान रखें। मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। परिवार में अनुशासन रहेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार होगा। टारगेट पूरे करने होंगे। गृहिणियों को अपनी दिनचर्या में बदलाव की जरूरत होगी। रिश्तेदारों से बातचीत में संयम रखें। नया अवसर मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उपयुक्त दिन रहेगा।
करियर: नौकरी में काम ज्यादा होगा। अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। वकील, शिक्षक और रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आईटी सेक्टर के लोग नई स्किल सीखने पर ध्यान दें। प्रमोशन की संभावना है। साक्षात्कार में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम: साथी के साथ ईमानदारी रखें। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें। पार्टनर के प्रति रूखापन न रखें। सिंगल लोगों के लिए रोमांचक दिन हो सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन और योग से राहत मिलेगी। शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। ज्यादा पानी पिएं। हल्का और पौष्टिक भोजन करें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – द सन |
ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। बच्चों की उपलब्धियां खुशी देंगी। बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जरूरी होगी। आर्थिक नजरिये से प्रगति के संकेत हैं। बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। गृहिणियों को रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। नई योजना पर काम करने का सही समय है। आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर: नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साक्षात्कार में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी बदलना चाह रहे लोगों को मौके मिल सकते हैं। प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। प्रेम: रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। नए रिश्ते शुरू करने का सही समय है। स्वास्थ्य: धूप से बचाव करें। हाइड्रेशन पर ध्यान दें। खान-पान संतुलित रखें। शारीरिक सक्रियता बनाए रखें। योग से लाभ मिलेगा। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या – नाइट ऑफ वांड्स |
आज जोश और उत्साह से भरा दिन रहेगा। परिवार में किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है। विवाद को टालें, आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापार में अचानक लाभ के योग हैं। गृहिणियों को स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है।
करियर: नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। सरकारी कर्मचारी अपने काम से बड़े लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों को नई दिशा मिल सकती है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम: साथी से गहरी बातचीत होगी। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच समझदारी बढ़ेगी। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांटिक दिन रहेगा। स्वास्थ्य: इनडाइजेशन और गैस की शिकायत रहेगी। ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से बचें। कमर दर्द से परेशानी हो सकती है। कसरत को दिनचर्या में शामिल करें। नींद पूरी लें। मानसिक तनाव कम करने के लिए संगीत सुनें। भाग्यशाली रंग: पिस्ता ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 6
तुला – द डेविल |
आज कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी की जिद्द से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापारियों को गलत निवेश से बचना चाहिए। घरेलू मामलों में अहंकार बीच में न लाएं। रिश्तेदारों से बहस हो सकती है। पुरानी बात मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। धैर्य से काम लें। सोच-समझकर फैसले लें।
करियर: साथ काम करने वालों से टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर नकारात्मकता महसूस होगी। नौकरी बदलने की इच्छा हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के लोग दबाव महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले आज न लें। प्रेम: शादी के इच्छुक जातकों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में संतुलन बनाने की जरूरत होगी। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य: जंक फूड खाने से पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, सावधानी रखें। बुरी आदतों से बचें, नुकसान हो सकता है। दिनचर्या में सुधार करें। नियमित योग और ध्यान से राहत मिलेगी। सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4
वृश्चिक – एट ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज मानसिक उलझनें अधिक रहेंगी। परिवार में पुराने मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। दोस्त की सलाह को नजरअंदाज न करें। काम रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सावधान रहना होगा। घर में किसी बात को लेकर असमंजस बना रहेगा। धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सकारात्मक सोच से राह आसान होगी।
करियर: काम का दबाव ज्यादा रहेगा। साथ काम करने वालों के साथ तालमेल में कमी आ सकती है। नई नौकरी की तलाश में कठिनाई आ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलने में मुश्किल हो सकती है। प्रेम: रिश्तों में अविश्वास हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पुराने मुद्दे को लेकर असहमति हो सकती है। प्रेमी से मुलाकात टल सकती है। विवाह योग्य जातकों को परिवार की ओर से दबाव महसूस होगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: शरीर में जकड़न महसूस होगी। पुरानी चोट दोबारा परेशान कर सकती है। अपच और गैस से परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। योग और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 7
धनु – द वर्ल्ड |
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। घर में शुभ समाचार की संभावना है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। व्यापार में नई संभावनाएं खुलेंगी। निवेश से पहले योजना बनाएं। घरेलू जीवन में शांति बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्राओं में सफलता मिलेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। क्रिएटिव फील्ड में नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी। मल्टीटास्किंग से बचें, नहीं तो दबाव महसूस होगा। किसी बड़े क्लाइंट से सकारात्मक बातचीत हो सकती है। सही अवसरों पर ध्यान केंद्रित करें और धैर्य रखें। प्रेम: विवाहित लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा। एक-दूसरे की भावनाओं को महत्व दें। रिश्ते को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। मधुर संचार रिश्ते को मजबूत बनाएगा। स्वास्थ्य: खानपान में संतुलन रखें। अधिक देर तक स्क्रीन पर काम करने से बचें। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। नियमित व्यायाम से राहत मिलेगी। पानी अधिक पिएं और नींद पूरी करें। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 3
मकर – क्वीन ऑफ कप्स |
आज भावनात्मक संतुलन रखना होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई मसला हल होगा। व्यापारियों के लिए लाभदायक सौदे होने की संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। शुभ कामों में शामिल हो सकते हैं।
करियर: अधिकारी आपके काम से संतुष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थिरता रहेगी। बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। प्रेम: कुछ लोगों को पुराने रिश्ते को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। प्रियजन के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत होगी। रिश्ते में पारदर्शिता रखें। खास सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य: दिनचर्या में सुधार करें। योग और ध्यान से फायदा मिलेगा। आहार संतुलित रखें। अधिक पानी पिएं। मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है। नियमित व्यायाम से फायदा होगा। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ – टेन ऑफ वांड्स |
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के सदस्यों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन फायदा मिलने में समय लग सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और सूझबूझ से काम लें। पुराना रुका काम पूरा हो सकता है।
करियर: काम ज्यादा रहेगा। तनाव बढ़ सकता है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में नए अवसर नजर आएंगे, कोशिश बढ़ानी होगी। धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। प्रेम: अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजन के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताएं। किसी महत्वपूर्ण रिश्ते को लेकर बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द होने की आशंका है। दिनचर्या में सुधार करें। नियमित व्यायाम करें। अधिक पानी पिएं। आराम को प्राथमिकता दें। भावनात्मक अस्थिरता से बचने के लिए ध्यान करें। तनाव कम करने के लिए संगीत सुनें या प्रकृति के संपर्क में रहें। भाग्यशाली रंग: लेमन येलो, भाग्यशाली अंक: 3
मीन – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज सतर्क रहने की जरूरत होगी। झूठे वादों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक माहौल में हल्का तनाव हो सकता है। बच्चों के फैसले पर असहमति हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापार में किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें। राजनीति से बचें। कोई मित्र गुप्त योजना बना सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।
करियर: सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत पर किसी और का श्रेय जाने की संभावना है। नई जिम्मेदारियों में सतर्कता आवश्यक होगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सभी पहलुओं को जांच लें। सूझबूझ से काम लें, सफलता मिलेगी। प्रेम: पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करना तनाव बढ़ा सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव में देरी हो सकती है। प्रियजन की कोई बात छुपाई जा सकती है, सतर्क रहें। विश्वास और संवाद से प्रेम जीवन में सुधार होगा। स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है। मानसिक दबाव के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। स्क्रीन टाइम कम करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। सकारात्मक सोच अपनाने की कोशिश करें। खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7