![]()
झज्जर जिले के गांव मेहराना के पास रोडवेज व प्राइवेट बस में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में 4 के घायल होने की सूचना है। घटना करीब साढ़े 6 बजे हुई है। वहीं घायलों को झज्जर जिले के बेरी कस्बे के सरकारी मेडिकल में एडमिट कराया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। आज सोमवार की शाम जिले के गांव दुजाना व मेहराना के पास दोनों बसों में टक्कर हो गई। जिसके कारण कई लोगों को हल्की चोटें तो वहीं 4 यात्रियों को थोड़ी ज्यादा चोटें आई बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अन्य यात्रियों की मदद से ऐंबुलेंस से बेरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस ड्राइवर ने बस को रोडवेज के आगे लगा दिया था। तभी रोडवेज बस प्राइवेट में टकरा गई। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।


