Tuesday, March 25, 2025

Latest Posts

Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (23 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है, मकर और मीन राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (23 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

23 मार्च, रविवार को मेष राशि वालों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क राशि वालों को व्यापार में नए सौदे फायदेमंद हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं। मकर और मीन राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आपकी खुशहाली बनी रहेगी। सब का स्नेह मिलेगा। आपका चार्म बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ रहेगी। नया निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में उन्नति की राह आसान होगी। दोस्त से मदद मिलेगी। जीवनशैली में सुधार आएगा। किसी मुद्दे से राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सरलता से सुलझ सकते हैं। फैसला लेते समय ईमानदारी रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिलेंगी। प्रेम: रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी। साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें। अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पुरानी नाराजगी खत्म होगी। रोमांटिक मूड रहेगा। स्वास्थ्य: जॉइंट पेन की शिकायत हो सकती है। मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें। योग और ध्यान फायदेमंद रहेगा। अधिक पानी पिएं। ताजगी रखने के लिए सुबह की सैर करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

वृष – सेवन ऑफ कप्स

किसी खास काम की शुरुआत हो सकती है। संपत्ति की स्थिति को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। व्यापार में नई संभावनाएं दिखेंगी। घर में किसी समारोह की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। निवेश करने से पहले सही विकल्प चुनें। निर्णय लेते समय सतर्क रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

करियर: करियर में नए विकल्प मिल सकते हैं। काम को लेकर भ्रम की स्थिति हो सकती है। सही निर्णय लेने के लिए धैर्य रखें। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल जरूरी होगा। बड़े प्रोजेक्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम: पार्टनर के साथ बातचीत स्पष्ट रखें। प्रेम संबंधों में संशय दूर करें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विवाह योग्य लोगों को परिवार का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य: अनियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पौष्टिक आहार लें। शरीर में पानी की कमी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें। नेगेटिविटी से बचें। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू , भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन – द फूल

उम्मीद और संभावनाओं से भरा दिन रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। मनोस्थिति मजबूत होगी। आपकी वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। घर के सदस्य की इच्छा का ध्यान रखें। अप्रत्याशित खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा का प्लान बन सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा।

करियर: जोखिम लेने का साहस दिखाएं। अच्छा मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध रखें। क्रिएटिव फील्ड के लोग सफलता पाएंगे। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। अपने लक्ष्य को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम: प्रेम संबंधों में खुले दिल से बातचीत करें। साथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को नकारात्मक न लें। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम प्रस्ताव पर विचार करने का सही समय है। आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन हो सकती है। हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा। हाइड्रेटेड रहें और ताजा भोजन करें। भाग्यशाली रंग: एक्वा ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क – किंग ऑफ कप्स

भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। जिज्ञासाओं को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। अधिक खर्चों से बचें। व्यापार में नए सौदे फायदेमंद हो सकते हैं। काम में सतर्क रहना चाहिए। घर के वातावरण में सकारात्मकता रहेगी। अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

करियर: अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मियों से तालमेल बैठाना जरूरी होगा। नई परियोजना पर काम शुरू हो सकता है। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के लोग सतर्क रहें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेमी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को विशेष व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। करीबी से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। नियमित व्यायाम करने से लाभ मिलेगा। अधिक पानी पीना फायदेमंद रहेगा। भावनात्मक अस्थिरता से बचने के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: पिस्ता ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 6

सिंह – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है। दिन अनुकूल रहेगा। घर में शुभ समाचार मिल सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। अचानक बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

करियर: प्रमोशन के योग बन सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है। प्रबंधन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। समझ बढ़ेगी। रिश्तों में स्थिरता आएगी। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। गिफ्ट देने से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: दिनभर ऊर्जा रहेगी। खानपान पर ध्यान दें। एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। पैरों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। नियमित व्यायाम से लाभ मिलेगा। शरीर को आराम देने की जरूरत होगी। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 4

कन्या – द लवर्स

आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। व्यापार में साझेदारी फायदेमंद रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। घरेलू वातावरण सुखद रहेगा।

करियर: काम में नए अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नया कौशल सीखने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। प्रमोशन की संभावनाएं बन सकती हैं। प्रेम: दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। साथी से अनबन हो सकती है, जल्दी ही सुलह हो जाएगी। प्यार में नयापन महसूस होगा। कुछ लोग अपने पुराने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। दिल की बात कहने का सही समय है। स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन से बचें। तैलीय भोजन से परहेज करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। पैरों में थकान महसूस हो सकती है। ताजगी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4

तुला – टू ऑफ कप्स

संबंधों में सहयोग रहेगा। नए लोग मदद कर सकते हैं। उत्साह दुगुना होगा। व्यापार में नई साझेदारी के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर में कोई शुभ कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नया अवसर भविष्य संवार सकता है।

करियर: होटल इंडस्ट्री के लोगों को लाभ होगा। ऑफिस में टीमवर्क से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्पादक रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लोन अप्रूव होने की संभावना है। प्रेम: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। किसी प्रियजन से सरप्राइज मिल सकता है। कुछ जोड़ों के बीच दूरियां कम होंगी। नया रिश्ता शुरू हो सकता है। कुछ लोगों को अपनी भावनाएं स्पष्ट करने की जरूरत पड़ेगी। स्वास्थ्य: एसिडिटी की परेशानी रह सकती है। हृदय से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। ज्यादा देर स्क्रीन पर देखने से आंखों में जलन हो सकती है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में शांति और सुखद वातावरण रहेगा। आर्थिक रूप से समृद्धि का अनुभव होगा। परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े काम सफल होंगे। घर की साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकता है। प्रगति से खुशी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

करियर: नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। नए क्लाइंट्स से अच्छा संपर्क बनेगा। इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन अनुकूल है। काम से जुड़ी यात्रा हो सकती है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। प्रेम: शादीशुदा जोड़े एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। कुछ लोगों को रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: सुबह की सैर करने से ताजगी महसूस होगी। अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए रात को हल्का भोजन करें। फलों और जूस को आहार में शामिल करें। नियमित व्यायाम से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1

धनु – जस्टिस

आज का दिन संतुलन और न्याय का संदेश लेकर आया है। पारिवारिक मामलों में निष्पक्ष निर्णय लेना होगा। रिश्तेदारों से जुड़ा महत्वपूर्ण संदेश मिल सकता है। घरेलू जीवन में सामंजस्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। घर में बुजुर्गों की राय महत्वपूर्ण होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। पुराना धन वापस मिलने की संभावना है।

करियर: सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लॉ और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक जवाब मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। प्रेम: लव पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्ते में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें। कुछ लोगों को विवाह से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य: दांतों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। थकान के कारण सिर दर्द हो सकता है। नींद की कमी से शरीर कमजोर लग सकता है। ध्यान और प्राणायाम से मन शांत रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

मकर – एस ऑफ कप्स

नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों से अचानक शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ की संभावना है। व्यापारियों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मित्रों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। अधूरी इच्छा पूरी होने के योग हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

करियर: मेडिकल और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन की संभावना है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को लक्ष्य पाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने प्रोजेक्ट में रुका पैसा वापस आ सकता है। अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में ऊर्जा महसूस होगी। सिंगल लोगों के लिए विशेष व्यक्ति आकर्षण का कारण बन सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ किसी खास स्थान पर घूमने जा सकते हैं। कुछ लोग शादी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों में आपसी समझ मजबूत होगी। अचानक पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है। जीवनसाथी की कोई बात मन को छू जाएगी। छोटे उपहार या सरप्राइज से प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य: हृदय से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहें। तनाव के कारण माइग्रेन या सिरदर्द हो सकता है। पेट की गड़बड़ी से परेशानी हो सकती है। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रह सकता है। काम के बोझ से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। पानी अधिक पिएं, शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ – द हाइरॉफेंट

परंपराओं और सिद्धांतों को महत्व मिलेगा। घर में शुभ काम की चर्चा हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर सकारात्मक खबर मिलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। व्यापार में धीमी गति से लाभ मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

करियर: शिक्षण, प्रशासन और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति के संकेत हैं। वकालत और शोध में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेमी के साथ गंभीर चर्चा हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। रिश्तों में स्थायित्व आएगा। परिवार के सदस्य से प्रेम संबंधों को लेकर सहयोग मिलेगा। स्नेह और अपनापन बढ़ेगा। साथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य: रक्तचाप सामान्य बनाए रखने के लिए खानपान का ध्यान रखें। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी हो सकती है। पानी अधिक पीना फायदेमंद रहेगा। अच्छी नींद से दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

मीन – वन ऑफ पेंटाकल्स

आज नए अवसरों का द्वार खुलेगा। परिवार में सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन संबंधी मामलों में स्थिरता आएगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। रुका पैसा वापस आ सकता है। कोई रिश्तेदार अचानक आ सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी शुभ समाचार से मन उत्साहित रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

करियर: नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। व्यापार में नया एग्रीमेंट मिल सकता है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद बन रही है। प्रेम: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। मधुमेह के रोगियों को आहार संतुलित रखना होगा। नींद की कमी से दिनभर सुस्ती रहेगी। पानी अधिक पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 2

actionpunjab
Author: actionpunjab

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

What do you like about this page?

0 / 400

23:05