Tuesday, March 25, 2025
More

    Latest Posts

    Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (25 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है और मीन राशि वालों के प्रमोशन के योग बनेंगे

    • Hindi News
    • Jeevan mantra
    • Jyotish
    • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (25 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

    5 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    25 मार्च, मंगलवार को मेष राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार हो सकता है। कन्या राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। मीन राशि वालों के प्रमोशन के योग बनेंगे।

    टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

    मेष – सिक्स ऑफ वैंड्स

    आज सफलता मिलेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। व्यापारी को अच्छा मुनाफा हो सकता है। तारीफ होगी। कुछ लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संबंधियों से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, दिन शुभ रहेगा।

    करियर: करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। रिसर्च फील्ड के लोगों के काम की तारीफ होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनियों से फायदा हो सकता है। प्रेम: पार्टनर आपके लिए अधिक समर्पित रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग रिश्ते को शादी तक ले जाने का फैसला कर सकते हैं। सिंगल लोगों को कोई विशेष व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। स्वास्थ्य: दिनभर एक्टिव रहेंगे, लेकिन नींद पूरी लें। मांसपेशियों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें। रक्त संचार अच्छा रहेगा, लेकिन पानी अधिक पीना जरूरी होगा। मन सकारात्मक रहेगा। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 3

    वृष – ऐट ऑफ वैंड्स

    आज का दिन तेजी से बीतेगा। किसी बड़े निर्णय पर सहमति बन सकती है। मेंटॉर का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट होगी। वित्तीय दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवसायियों को तेजी से निर्णय लेने की जरूरत होगी। कार्यभार बढ़ सकता है। लोन लेना पड़ सकता है ।

    करियर: कार्यक्षेत्र में गति बनी रहेगी। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन अवसर आएंगे। ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। विदेश में करियर बनाने वालों के लिए शुभ समाचार मिलेगा। बड़े एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। प्रेम: जो लोग अकेले हैं, उन्हें नया साथी मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतर होगा। रोमांटिक मूड रहेगा। पार्टनर से प्यार भरी बातें होंगी। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दिन प्यार भरे पलों से भरा रहेगा। साथी का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यायाम करने से ताजगी महसूस होगी। पैरों में हल्का दर्द रह सकता है। ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। नियमित जांच करवाएं। ध्यान और प्राणायाम से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 5

    मिथुन – वन ऑफ कप्स

    आज का दिन एक से अधिक विकल्प दे रहा है। आसपास के माहौल में रंगत रहेगी। धन संबंधी मामलों में लाभ की संभावना है। व्यापारियों को अनपेक्षित कामयाबी मिलेगी। अपने प्रदर्शन से प्रशंसा पाएंगे। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

    करियर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। आईटी और मीडिया में काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। प्रेम: लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। साथी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। विवाहित लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका पा सकते हैं। साथी का सहयोग मिलेगा। पुराने झगड़े खत्म होंगे। स्वास्थ्य: मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। हाइड्रेशन रखें। शरीर को थकान से बचाएं। अधिक मीठा खाने से बचें। शुगर लेवल पर ध्यान दें। शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए हल्का व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 1

    कर्क – एट ऑफ स्वॉर्ड्स

    आज का दिन मानसिक उथल-पुथल भरा रह सकता है। पारिवारिक मुद्दों को लेकर उलझन रहेगी। पुराने विवाद के कारण तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। नुकसान हो सकता है। बच्चों से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। व्यापारियों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। किसी काम में रूकावट आ सकती हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। संयम रखना जरूरी होगा।

    करियर: नौकरी को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। साथ काम करने वालों से मदद नहीं मिल पाएगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। फोकस रखना जरूरी होगा। प्रेम: रिश्तों में शक बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ बहस से बचें। पारिवारिक दबाव के कारण लव लाइफ प्रभावित हो सकती है। सिंगल लोगों को धैर्य रखने की जरूरत होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: खानपान संतुलित रखें। आंखों में जलन और थकावट हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। अधिक चिंतन से बचें, खुद को रिलैक्स करने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 6

    सिंह – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

    आज दिन भाग्य के उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कोई नया बदलाव हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार आ सकता है। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण फैसलों पर बातचीत होगी। कुछ लोगों को लाभ मिल सकता है। निर्णय लेते समय कूल रहें, जल्दबाजी से बचें।

    करियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सैलरी वृद्धि की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए स्थानांतरण के योग हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोग अच्छा प्रस्ताव पा सकते हैं। टारगेट बेस्ड जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में रोमांच और नयापन महसूस होगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। भावनात्मक अस्थिरता के कारण गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य: रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो सकता है। शुगर से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अत्यधिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 9

    कन्या – जजमेंट

    पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। न्यायिक फैसले में जीत मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। मन खुश रहेगा। पुराने निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत होगी। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें।

    करियर: नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। पदोन्नति की संभावनाएं हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नई जॉब के ऑफर मिलने की संभावना है। प्रेम: दांपत्य जीवन में नए मोड़ आ सकते हैं। पार्टनर के साथ गहरी बातचीत होगी, जो रिश्ते को मजबूत करेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें। समस्याएं बढ़ सकती हैं। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव अधिक रह सकता है। ध्यान करें। थकान अधिक महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। अनियमित दिनचर्या से नींद की समस्या हो सकती है। कसरत और योग से ऊर्जा बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग: पिस्ता ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 2

    तुला – पेज ऑफ पेंटाकल्स

    एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। आपके सितारे बुलंद रहेंगे। जो काम करेंगे वो पूरा होगा। आपका रवैया पॉजिटिव रहेगा। आर्थिक मामलों में बजट बनाए रखें। गैर जरूरी खर्चों से बचें। व्यापारियों को नई डील का प्रस्ताव मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में शुभ कार्य हो सकता है। करीबी रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा, नई योजनाओं पर विचार करें।

    करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए विशेष उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। प्रेम: प्रेमी के साथ घूमने या खास पल बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए रोमांटिक दिन रहेगा। दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जो रिश्ता आगे बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य: साफ-सफाई का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। संतुलित आहार लें। कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू , भाग्यशाली अंक: 7

    वृश्चिक – नाइट ऑफ वांड्स

    आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में किसी बड़े फैसले पर चर्चा हो सकती है। थोड़ी अनबन भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में तेजी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। कोई मित्र मदद कर सकता है। उत्साह भरा दिन रहेगा।

    करियर: नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोग नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। प्रमोशन की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को विशेष लाभ होगा। प्रेम: विवाह योग्य लोगों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी खास इंसान के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। लव पार्टनर के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य: नियमित योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें। खानपान संतुलित रखें। ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें। तनाव से बचने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

    धनु – टेन ऑफ़ पेंटाकल्स

    परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। किसी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। किसी बात पर गर्व महसूस होगा। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। निवेश में समझदारी दिखाएं। घर में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पुराना कर्ज समाप्त हो सकता है। दिन संतोषजनक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

    करियर: फ्रीलांसर और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। मेडिकल और फाइनेंस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। प्रेम: जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। नए रिश्ते बनने के योग हैं। प्यार में ईमानदारी रखें। इससे संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन महसूस होगा। अधिक पानी पिएं और खानपान संतुलित रखें। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 8

    मकर – नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स

    आज का दिन आत्मनिर्भरता और संतोष लेकर आएगा। परिवार में शांति रहेगी। बड़े लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर दिन संतोषजनक रहेगा।

    करियर: कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों से सराहना मिलेगी। वकीलों को नए केस मिल सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स के लोगों को टारगेट पूरे करने में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। प्रेम: रिश्ते में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में नयापन लाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने के लिए कसरत करें। अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए रात में मोबाइल का प्रयोग कम करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। दिनचर्या में सुधार करें और पानी अधिक पिएं। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

    कुंभ – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

    आज का दिन तर्क और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। परिवार में आपकी सलाह की तारीफ होगी। विचार-विमर्श में समझदारी दिखाएं। व्यापार में स्पष्ट निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। महत्वपूर्ण कानूनी मामला पक्ष में आ सकता है। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहें। भावनाओं से ज्यादा व्यवहारिकता की जरूरत होगी। पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा।

    करियर: शोध कामों में लगे लोगों को सराहना मिलेगी। अकाउंटिंग और फाइनेंस सेक्टर में काम करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नया प्रशिक्षण या कोर्स जॉइन करने का अवसर मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। प्रेम: प्रेमी के साथ यात्रा का संयोग बन सकता है। अपने अहंकार को रिश्तों के बीच न आने दें। दांपत्य जीवन में संतुलन रखने की जरूरत होगी। साथी की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखाना जरूरी होगा। स्वास्थ्य: हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। स्क्रीन टाइम कम करें। आंखों की थकान बढ़ सकती है। मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 6

    मीन – थ्री ऑफ कप्स

    खुशियों भरा दिन रहेगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बच्चे अपनी सफलता से घर का मान बढ़ाएंगे। व्यापार में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। अधूरा काम पूरा होगा। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। सरप्राइज मिल सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

    करियर: कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अच्छा समर्थन मिलेगा। टीमवर्क से नए अवसर मिलेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। फ्रीलांसिंग से जुड़े लोग नए क्लाइंट्स प्राप्त करेंगे। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। प्रमोशन की संभावना है। प्रेम: पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। प्रेम जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विवाहित जीवन में रोमांस बढ़ेगा। भावनाओं की कद्र करें। छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लें। परिवार से प्रेम विवाह की सहमति मिल सकती है। स्वास्थ्य: मन प्रसन्न रहेगा। सुस्ती महसूस होगी। शरीर में पानी की कमी महसूस हो सकती है। फिटनेस पर ध्यान दें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू , भाग्यशाली अंक: 9

    actionpunjab
    Author: actionpunjab

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.