Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

कैथल में खाद व्यापारी के घर ED की रेड:पंजाब नंबर की गाड़ियों में आए अधिकारी, बैग और दस्तावेज लेकर निकले




कैथल की अनाज मंडी में एक खाद-दवाई विक्रेता के दुकान और घर पर ईडी की टीम ने रेड की। टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी पंजाब नम्बर की 4 गाड़ियों में सवार होकर विक्रेता के अनाज मंडी स्थित दुकान पर पहुंचे। दोपहर तक कार्रवाई के बाद वहां से उसके सेक्टर 19 स्थित आवास के लिए रवाना हो गए। हालांकि अभी तक यह है पता नहीं चल पाया है की टीम ने क्या कार्रवाई की और क्या रिकवरी हुई है। लेकिन जैसे ही टीम के अधिकारी और कर्मचारी उस व्यापारी के मकान से निकले तो उनके हाथों में दो बैग थे और साथ में एक मशीन में कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। टीम ने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट बताने से मना कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े व्यापार से जुड़ा मामला है जिसके बाद टीम ने यहां पर रेड की है। खाद व्यापारी के घर खंगाला रिकॉर्ड यह रेड सेक्टर 19 स्थित मकान नंबर 4 में सचदेवा निवास पर की गई। यह रेड चर्चा का विषय बनी रही। ईडी की टीम पहले नई अनाज मंडी स्थित दुकान और फिर सेक्टर 19 स्थित व्यापारी के मकान पर व्यापारी के यहां रेड की। बताया जा रहा है रिकार्ड इस दौरान खंगाला गया। इस दौरान टीम ने 8 से 10 घंटे तक रिकार्ड खंगाला। कार्रवाई के दौरान किसी को भी बाहर और अंदर नहीं आने-जाने दिया गया। पंजाब नंबर की गाड़ियां मकान और दुकान के बाहर खड़ी रही। इन गाड़ियों के चालक बाहर खड़े रहे। कई शहरों में फैला व्यापार बता दें कि जिस व्यापारी के यहां रेड की है वह खाद का व्यापारी है, जिसका कैथल सहित कई शहरों में कामकाज है। व्यापारी के यहां रेड को लेकर दिनभर चर्चा रही। मंडी के व्यापारी सहित मुख्य बाजारों के कारोबारी इस रेड को लेकर एक दूसरे को फोन कर जानकारी जुटाते नजर आए। टीम के साथ 4 पैरामिलिट्री फोर्स के कर्मचारी भी नजर आए।

Scroll to Top