Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

यमुनानगर में 2 करोड़ की धोखाधड़ी:कंपनी में निवेश पर रुपए डबल करने का दिया लालच, कुरुक्षेत्र के 3 लोगों पर FIR दर्ज




कंपनी में निवेश कराने के नाम पर यमुनानगर के दो लोगों से कुरुक्षेत्र के तीन लोगों ने दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने निवेश की गई रकम को दोगुना करने का लालच दिया था। इतना ही नहीं निवेश के लिए हमेश पीड़ितों से कैश पेमेंट ही ली जाती थी। पीड़ितों ने जब तय समय सीमा पर निवेश डबल करके नहीं दिया तो विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की कंप्लेंट पर संजीव मोहिल निवासी लाडवा, प्रमोद कुमार निवासी लाडवा व सौरभ तेज पंवार निवासी गांव सूरा जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 18 महीने में दोगुना रिटर्न का दावा महेश कुमार निवासी गांव पांजुपुर व रणधीर कुमार निवासी खेडा मोहल्ला जिला यमुनानगर निवासी ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजीव मोहिल, प्रमोद कुमार और सौरभ तेज पंवार ने उन्हें एलपीएन टोकन कंपनी में निवेश करने के लिए प्रलोभन दिया था। आरोपियों ने दावा किया कि 18 महीने के प्लान में निवेश का दोगुना रिटर्न और 36 महीने के प्लान में दोगुना रिटर्न के साथ 3 प्रतिशत मासिक ब्याज मिलेगा। इसके आधार पर शिकायतकर्ताओं और उनके रिश्तेदारों ने कंपनी में दो करोड़ रुपए का निवेश किया। पंचायत में पैसे लौटाने का किया वादा हालांकि, निर्धारित समयावधि (18 और 36 महीने) पूरी होने के बाद न तो निवेश की राशि दोगुनी हुई और न ही कोई ब्याज मिला। बाद में आरोपियों ने दावा किया कि एलपीएन टोकन कंपनी दा सोलिवर्स कंपनी में मर्ज हो रही है और पुराने प्लान की शर्तों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी कोई भुगतान नहीं हुआ। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। 7 फरवरी को यमुनानगर के नेहरू पार्क में एक पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने 28 फरवरी तक पैसा लौटाने का वादा किया। आरोपी बोले: वे पुलिस या अधिकारी से नहीं डरते इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शिकायतकर्ताओं के पास मौजूद है। लेकिन तय तारीख के बाद भी पैसा नहीं लौटाया गया। जब शिकायतकर्ताओं ने दोबारा संपर्क किया, तो आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे की मांग की गई तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि उनकी ऊंची राजनीतिक पहुंच है और वे पुलिस या किसी अधिकारी से नहीं डरते। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच अधिकारी एसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Scroll to Top