Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

पानीपत में युवक की हत्या करने वाले गिरफ्तार:शराब ठेके पर मारपीट के बाद चाकू घोंपा, एक साथी पहले पकड़ा जा चुका




पानीपत में युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नैन निवासी मोहित और परढाना निवासी रोहित के रूप में हुई है। दोनों ने अपने साथी मोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। यह कार्रवाई मतलौडा में सीआईए-2 पुलिस ने की है। घटना 19 अगस्त की है। गांव नैन में शराब का ठेका चलाने वाले रवि ने पुलिस को बताया कि 24 मई को मोहित और आशीष ने अन्य युवकों के साथ ठेके पर मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाना मतलौड़ा में दर्ज कराई गई थी। 10 दिन पहले पीटा था
इसके बाद आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखने लगे। 19 अगस्त को आशीष, मोहित और अश्विनी ने परिवार को धमकी दी। उसी दिन जब सुनील अपने मामा के लड़के मोनू के साथ बाइक पर जा रहा था, गांव के रजबाहे पर मोहित, रोहित, जॉनी, आशीष और अश्विनी ने रास्ता रोक लिया। मारपीट के दौरान रोहित ने मोनू के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल मोनू को एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जॉनी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी रोहित को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। मोहित को गुप्त सूचना के आधार पर गांव पुठ्ठर से पकड़ा गया।

Scroll to Top