Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

सोनीपत पुलिस ने दबोचा हिसार का इनामी बदमाश:घर पर फायरिंग और बम फेंकने में तलाश थी; कई जिलों में दर्ज हैं केस




सोनीपत पुलिस ने जान से मारने की नीयत से घर पर फायर करने की घटना में शामिल, पांच हजार रुपए के इनामी अति वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले की क्राइम यूनिट गोहाना के इंचार्ज निरीक्षक अंकित ने अपनी पुलिस टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इनामी बदमाश सुन्दर निवासी गांव सीसवाल, जिला हिसार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2022 को नरेश निवासी गांव बुसाना ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह रोहतक से वापस आ रहा था, तो उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और बम फेंके। इस घटना में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान टीम ने घटना में शामिल चार आरोपियों अजय उर्फ अज्जू, दीपक उर्फ गोली, रविन्द्र उर्फ सरकारी व कृष्ण उर्फ गाठा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब क्राइम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अजय ने घटना में शामिल आरोपी सुन्दर निवासी गांव सीसवाल, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी सुन्दर पर कई अन्य आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। ये मुकदमे हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Scroll to Top