2.9 C
New York
Monday, February 3, 2025

Buy now

spot_img
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Tuesday (4 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 4 फरवरी का राशिफल: सिंह राशि वालों का फायदा बढ़ेगा और कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Tuesday (4 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 फरवरी, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र शुभ और अमृत योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा। सिंह राशि के लोगों का फायदा बढ़ सकता है। खास काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। सोचा हुआ कोई काम भी पूरा होगा। तुला राशि वालों के लिए नई योजनाओं पर काम करने के लिहाज से अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि वालों की प्रॉपर्टी का उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है।

मकर राशि के लोग बिजनेस में निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। मीन राशि के लोगों को नौकरी में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इनके अलावा बिजनेस में नई शुरुआत या बड़ा निवेश करने के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। सकारात्मक बातचीत होगी। हर काम को योजना बनाकर करना और एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनजान न रहें। मौज मस्ती और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ सामाजिक गतिविधि में विवाद हो सकता है। संतान के दायित्व को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आपका पूरा समर्पण रहेगा। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आकर अपने कामों पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनपसंद कार्यभार मिलेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखमय बनाए रखने के लिए कुछ समय जरूर निकालें। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से आप ऊर्जावान रहेंगे। स्वास्थ्य- महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इंफेक्शन बढ़ सकता है भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों को लेकर शॉपिंग में व्यस्तता रहेगी। मेलजोल बढ़ने से महत्वपूर्ण सामाजिक संपर्क बनेंगे। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को हल्का रखेगा। नेगेटिव- दूसरों की बातों पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। खर्चे करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पड़ोसियों के साथ विवाद में न पड़ें। व्यवसाय- आपके प्रयास और सूझबूझ से बिजनेस के अधिकतर काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। आपका कोई प्रतिद्वंद्वी व्यवसायिक पार्टी तोड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। बेहतर होगा, अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। प्रेम संबंधों में मर्यादित व्यवहार रखें। स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आप कोई खास काम शुरू करने वाले हैं, तो उसमें परिवार के बड़े व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जो फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच भी सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए थोड़ा समय धार्मिक कथा आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। नेगेटिव- योजना बनाने के साथ तुरंत उस पर काम भी करना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल जाएगा। खर्चे ज्यादा रहेंगे। इनकम के सोर्स भी बनेंगे। चिंता न करें। विद्यार्थी मौज मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। व्यवसाय- कारोबार में कुछ समस्याएं आएंगी। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी रखें। इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में थकान और बुखार महसूस होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- अपनी पहचान बढ़ाने के लिए लोगों के संपर्क में रहें। सामाजिक सक्रियता बढ़ाने पर भी जरूर ध्यान दें। कई तरह की जानकारियां मिलेंगी। आत्म मंथन से आपको काफी शांति मिलेगी। तनाव से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- नए काम को लेकर बहुत सोच-विचार करने से उपलब्धियां निकल सकती हैं। बेहतर होगा तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या हो सकती है। बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नए काम की शुरुआत के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में बहुत काम होने की वजह से तनाव रहेगा। लव- परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान मौसम से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर की गई कोशिशों में बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित विचार-विमर्श कर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। नेगेटिव- निजी संबंधों से जुड़े मसलों को बहुत सावधानी से हल करने की जरूरत है। शॉपिंग करते समय अत्यधिक खर्चा हो सकता है। युवाओं का दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना और घूमना-फिरना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं होगा। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां पहले की अपेक्षा ज्यादा व्यवस्थित होगी। अजनबी के साथ कोई डील फाइनल करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। लव- कुछ समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी भी प्रकार की गलतफहमियों को स्थान न दें। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी मनोस्थिति का अवलोकन करते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को बल प्रदान कर रही है। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से अपने अंदर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की उपलब्धि से सुकून और खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। किसी तरह का लेनदेन करते समय उसकी वापसी जरूर तय कर लें। नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। घर में किसी संबंधी के आने से व्यक्तिगत काम अधूरा रह सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में अनुभवी का मार्गदर्शन सहायक रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्यप्रणाली पर असर आ सकता है। वर्किंग महिलाओं को अपने व्यवसाय में उचित सफलता मिलेगी। घर और कारोबार में भी तालमेल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। परिवार में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- गैस व कब्ज जैसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- नई योजना पर काम करने के लिए आज का दिन उत्तम है। कुछ समय बच्चों के साथ भी बीताएं। उनकी समस्याओं का समाधान निकालें। उनका मनोबल बढ़ेगा। मेहमानों का आनाजाना लगा रहेगा। नए दंपत्ति को संतान प्राप्ति की खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर घबराएं नहीं। अपने स्वभाव में सहजता और संतुलन रखने से अपने काम अच्छे से पूरे कर पाएंगे। युवा अपने हाथ में आई हुई उपलब्धि को लापरवाही से न छोड़ें। किसी से भी वादा करने से पहले सोच-विचार कर लें। व्यवसाय- बड़ा व्यापार शुरू करने की योजना है, तो उस पर अधिक सोच-विचार कर लें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में फायदे की स्थिति रहेगी। नौकरी मे एक्स्ट्रा काम होने से अपने व्यक्तिगत कार्य के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव- घर में किसी कारण से अशांति का वातावरण बनेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात तनाव दूर कर देगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से जुकाम और वायरल बुखार रहेगा। डॉक्टर के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक इलाज ज्यादा उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार के साथ मनोरंजन, शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। मित्रों या सहयोगी के साथ फोन पर ही महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी रुका मसला हल हो सकता है। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन या निवेश करते समय दस्तावेज अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। बच्चों की योजनाओं में उनका सहयोग करना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा। व्यक्तिगत कामों के साथ परिवार की देखरेख में भी ध्यान दें। फिजूल कामों में ध्यान देने से खुद के कार्य रुक सकते हैं। व्यवसाय- कारोबार में कुछ अव्यवस्था रहेगी। अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। प्रतिद्वंद्वियों की वजह से समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन वर्तमान स्थितियों को देखते हुए धैर्य और संयम रखना उचित है। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक रहने से घर का वातावरण दूषित हो सकता है। लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना और उनका सरप्राइज देना संबंधों में नजदीकियां लाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। संयमित आहार व्यवहार रखें और नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- किसी भी असमंजस में बड़े लोगों से राय लेना आपके लिए वरदान साबित होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। जिससे आत्मिक शांति महसूस होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उस पर काम करने के लिए बेहतर समय है। नेगेटिव- खुद को किसी से भी कम समझने की भूल न करें। अपनी क्षमताओं को पहचानें। ज्यादा डिसिप्लिन से रहना दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय मे हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी। समय रहते उनका हल भी निकलेगा। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नई पार्टी और नए लोगों से व्यवहार करते समय सचेत रहें। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से ज्यादा लाभ होगा। लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। उन्हें अपने काम पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम में सावधान रहें। नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को बचाएं। अपनी दिनचर्या और खान-पान संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- असमंजस की स्थिति से निकलने में मित्रों का सहयोग रहेगा। अपनी मेहनत और प्रयासों की बदौलत मनचाही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कॉम्पिटीशन में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा, लेकिन सफलता मिलनी भी तय है। नेगेटिव- किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे निभाने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े। घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। बच्चों की गलती को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें। व्यवसाय- बिजनेस में निवेश करने से पहले शुभचिंतकों के राय जरूर लें। लापरवाही की वजह से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकता हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव करें। ऑफिस में साथियों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम बढ़ाएं। बदनामी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिससे आप खुद आश्चर्य चकित रह जाएंगे। खुद के लिए निर्णय ज्यादा प्रभावी रहेंगे। पुराने चल रहे विवाद सुलझाने का उचित समय है। युवाओं को कोई लक्ष्य निर्धारित करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ निजी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। शांति से समस्याओं को सुलझाना उचित रहेगा। सभी को खुश रखने के प्रयास में अपने लिए परेशानियां उत्पन्न कर लेंगे। काम में वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। व्यवसाय- वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कामों के साथ कुछ नए कामों में भी मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। कला और मीडिया से जुड़े बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से अलगाव हो सकता है। स्वास्थ्य- मन में चंचलता रहने से अपने कार्यों पर फोकस रखना मुश्किल होगा। उदासी और आलस जैसी स्थिति हावी न होने दे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। तुरंत परिणाम भी हासिल होंगे। युवा वर्ग ध्यान रखें। आज बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। भरपूर मेहनत और उत्साह रखें। फायदेमंद यात्रा हो सकती है। नेगेटिव- किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपनी सूझबूझ से रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकते हैं। गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी रखें। कोई इंक्वायरी होने की आशंका है। व्यवसाय- अपने व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को अधिक मजबूत करें। बेहतरीन एग्रीमेंट मिल सकते हैं। जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य- अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

actionpunjab
Author: actionpunjab

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles