Home Religious Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (17...

Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (17 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल: नौकरी और बिजनेस में तुला राशि वालों को नए मौके और कुंभ राशि वालों को फायदा मिलने के योग हैं

0
0

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (17 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 मार्च, सोमवार को मेष राशि वालों के काम पूरे होंगे। कन्या राशि वालों की शक्ति और विश्वास बढ़ेगा। तुला राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। धनु राशि वालों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। कुंभ राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में मेहनत का फायदा मिल सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – द मैजिशियन

दिन आपके लिए अपार संभावनाओं से भरा होगा। सभी दशाओं और दिशाओं से आपकी कामयाबी सुनिश्चित है। आपकी इच्छाशक्ति के अनुसार सभी कार्य होंगे। आपकी सोच में शक्ति और क्लियरिटी, जो आपको मंजिल को प्राप्त करने में मदद करेगी। अपने सोर्सेज का सही तरीके से उपयोग करें। समय आपके लिए अवसरों और बदलावों से भरा रहेगा।

करियर: आज कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे। नई योजनाओं को लेकर आप अपने कार्यों में सक्रिय रहेंगे। अपने को साबित करने का और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का दिन है। प्रेम: प्रेम में बातचीत और समझ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप अपने साथी के साथ मजबूत और स्पष्ट संवाद करेंगे। सिंगल लोग किसी नए रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। जो लंबे समय तक चलेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहेंगे। आज आप नई जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। खुद को सशक्त बनाने के लिए ध्यान और व्यायाम करें। लकी कलर: लाइट पिंक, लकी नंबर: 1

वृष – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आज नयापन और जोश रहेगा। नई टेक्नीक और विचारों को अपनाएं। आपकी सोच में ताजगी आएगी। नए तरीकों से चीजें देखेंगे। खुद को चुनौती दे सकते हैं। खुद को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ते हुए पाएंगे। अपने विचारों को क्लियर और सटीक तरीके से व्यक्त करने की आवश्यकता हो सकती है। किसी विशेष कार्य में आपकी सोच और सक्रियता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

करियर: आपकी सोच तेज होगी। किसी नए विचार को लेकर आप सक्रिय रह सकते हैं। कुछ नया सीखने की इच्छा होगी। कामों में जल्दी निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए अपनी सोच सटीक रखें। प्रेम: कुछ नई सोच की जरूरत है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके विचार स्पष्ट और ईमानदार होंगे। सिंगल लोग नए व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो उनके जीवन में नया दृष्टिकोण लाएगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक स्पष्टता और तेज़ सोच का प्रभाव होगा। आपका मन शांत रहेगा, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। मानसिक दबाव से बचने के लिए समय-समय पर आराम करें। लकी कलर: ग्रीन, लकी नंबर: 5

मिथुन – ऐस ऑफ कप्स

आप महसूस करेंगे कि भावनात्मक रूप से आप पूरी तरह से तैयार हैं। नए अनुभवों और नई भावनाओं को अपनाने का समय आ गया है। अपने अंदर के गहरे भावनाओं को पहचानने और उन्हें सकारात्मक दिशा में मोड़ने का है। आपके जीवन में शांति की लहर दौड़ सकती है, जो आपके रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आत्म-प्रेम और आत्म-देखभाल पर ध्यान देने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। खुद के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना से आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

करियर: आपके कामों में रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन की आवश्यकता महसूस होगी। आपके प्रयासों का परिणाम सकारात्मक हो सकता है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए विचार और योजनाएं आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती हैं। प्रेम: आपको गहरे भावनाओं का एहसास हो सकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप और आपके साथी के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे हो सकते हैं। सिंगल लोग भी रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। खुद को आराम देने के लिए समय निकालें और अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें। यह समय है। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 2

कर्क – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

वर्तमान स्थितियों पर सोचने का समय है। वर्तमान मामलों में उलझने की बजाय आपको अपनी दिशा को फिर से सोचना होगा। आपके मन में निराशा हो सकती है। नए मौके सामने दिखेंगे। पुराने अनुभवों को नकारने की बजाय, उनसे कुछ नया सीखने की कोशिश करें। आत्ममंथन और नए विचार आपको राह दिखा सकते हैं। खुद को पूरी तरह से समझने और फिर से अपने जीवन की दिशा तय करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको कुछ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। पुराने प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियों पर ध्यान देना पड़ेगा। रचनात्मक अवसर आपके पास आ सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज न करें। प्रेम: प्रेम एक खामोशी महसूस हो सकती है। अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ साझा करें। अविवाहितों के लिए यह समय सोच-समझकर रिश्तों में प्रवेश करने का है। रिश्ते में खुलकर बात करना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है। आपको खुद को आराम देने की आवश्यकता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि भी आपके शरीर को आराम दे सकती है। लकी कलर: लैवेंडर, लकी नंबर: 3

सिंह – फोर ऑफ कप्स

कुछ कठिन परिस्थिति सामने आ सकती हैं, जो मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर कर सकती हैं। यह स्थिति अस्थायी है और आपको इससे राहत मिलेगी। यह आपके लिए नए रास्ते खोलने का इशारा है। खुद को आंतरिक रूप से मजबूत बनाने का और समझदारी से आगे बढ़ने का समय है। पुराने दुखों को पीछे छोड़ दें और नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाएं। खुद को समय दें और इन चुनौतियों से सीखें, ताकि आप अधिक मजबूती से खड़े हो सकें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको कुछ निराशा या रुकावटें आ सकती हैं। यह समय आत्ममंथन और सुधार का है। बड़े बदलाव के लिए तैयार रहें। जो आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रेम: प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। आप और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। खुद को और अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए थोड़ी दूरियां रखें। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान की मदद लें। आराम और उचित देखभाल से आप खुद को फिर से बेहतर महसूस करेंगे। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

कन्या – टेन स्वॉर्ड्स

विश्वास और शक्ति से भरा महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा और आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगी। यह दिन आपकी क्षमताओं को पहचाने और उनका सही उपयोग करने का है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल होंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा। जब आपकी रचनात्मकता और उत्साह के कारण आपको सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण रखें, और आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और आप अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त करेंगे। आप नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। प्रेम: प्रेम में ऊर्जा बनी रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच तालमेल बढ़ेगा और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल लोग रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहेंगे। आप उत्साही और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से अच्छा महसूस करेंगे। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 3

तुला – क्वीन ऑफ वैंड्स

कई विकल्प और निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। आप उलझन में हो सकते हैं और सही दिशा का चुनाव करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। दिल और दिमाग दोनों से काम लेकर सही निर्णय लेना होगा। किसी भी लालच या भ्रामक स्थिति से बचने की कोशिश करें। शांत रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। यह समय आत्म-विश्लेषण और अपनी इच्छाओं की पहचान करने का है, ताकि आप सही रास्ते पर आगे बढ़ सकें।

करियर: कामकाजी जीवन में नए अवसर आ सकते हैं, लेकिन इनसे पहले आपको पूरी जानकारी और सावधानी से विचार करना होगा। भ्रमित होने से बचें और अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम: प्रेम संबंधों में भी आज आपको कुछ अस्पष्टता का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहने से पहले अपने साथी से स्पष्टता और समझदारी की बात करें। अविवाहित लोग अपने भावनात्मक निर्णयों में थोड़ी सावधानी रखें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान और उलझन हो सकती है, इसलिए अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित बनाए रखें। ध्यान और योग से आप शांति और आराम पा सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार और नियमित व्यायाम जरूरी होगा। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 6

वृश्चिक – सेवन ऑफ कप्स

विरोधों का सामना करते हुए आपको अपनी आंतरिक शक्ति का एहसास होगा। किसी कठिन परिस्थिति से घबराए नहीं, क्योंकि आपको अपने सिद्धांतों और विश्वासों की रक्षा करनी होगी। अपने को साबित करने और मुश्किलों को पार करने का है। आपको खुद पर भरोसा रखना होगा और अपने रास्ते पर दृढ़ता से चलना होगा। आपको यह समझने का मौका मिलेगा कि आप अपनी स्थिति को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं और सफलता पा सकते हैं।

करियर: कार्यस्थल पर आपको किसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यह आपकी पेशेवर क्षमता को साबित करने का समय है। अपने विचारों और योजनाओं को आत्मविश्वास से प्रस्तुत करें। प्रेम: प्रेम में थोड़ी सी असहमति हो सकती है, लेकिन यह रिश्ते को मजबूत बनाने का अवसर भी है। आपको अपने साथी से अच्छे संवाद और समझ बनाने की जरूरत होगी। अविवाहित लोग रोमांटिक रिश्ते में दिलचस्पी दिखा सकते हैं स्वास्थ्य: मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको उसे सही तरीके से संभालने की जरूरत है। योग और ध्यान से आपको शांति मिल सकती है। शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। लकी कलर: स्काई ब्लू, लकी नंबर: 3

धनु – सेवन ऑफ़ वांड्स

आपको खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। आप इसे पूरी तरह से पकड़ेंगे। अपने विचारों और विश्वास पर टीके रहना होगा, क्योंकि कुछ बाहरी दबाव आपको असुरक्षित महसूस करवा सकते हैं। आपको अपनी स्थिति और सिद्धांतों पर खड़ा रहना होगा, चाहे हालात जैसे भी हों। यह समय है अपने दृष्टिकोण और इरादों को दृढ़ बनाए रखने का। किसी भी प्रकार के संघर्ष से घबराएं नहीं, क्योंकि आपके पास उसे सुलझाने की पूरी ताकत और क्षमता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। आपको अपनी योजनाओं और विचारों को दृढ़ता से प्रस्तुत करना होगा। प्रेम: प्रेम जीवन में समझौता और सहनशीलता की आवश्यकता है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो छोटे-छोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी भावनाओं और रिश्ते को महत्व देना होगा। अविवाहित लोग किसी आकर्षक संबंध में दिलचस्पी ले सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपको अपनी ताकत का सही उपयोग करना होगा। ध्यान और योग से तनाव कम कर सकते हैं। उचित आराम और संतुलित आहार के साथ, आप अपनी ऊर्जा बनाए रख सकते हैं। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 1

मकर – द जजमेंट

आपके निर्णयों का मूल्यांकन करेंगे, ताकि आप आगे के रास्ते को सही दिशा दे सकें। अपने पिछले अनुभवों से सीखने का समय है, ताकि आप भविष्य में बेहतर निर्णय ले सकें। पुराने बोझ को छोड़ने और नई शुरुआत करने के लिए आप तैयार होंगे। आपके सामने आत्मविश्वास से भरा नया रास्ता खुल सकता है। यह समय है अपने आंतरिक उद्देश्य और जीवन के लक्ष्य को पुनः परिभाषित करने का। अपनी शक्तियों और कमजोरियों का पहचानें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए कार्यों का मूल्यांकन होगा। यदि आपने अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई है, तो इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। आप जो काम कर रहे हैं उसमें अब आपको मान्यता और सम्मान मिलने की संभावना है। प्रेम: एक नई शुरुआत हो सकती है। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। अविवाहितों के लिए एक सशक्त और उद्देश्यपूर्ण रिश्ता शुरू हो सकता है, जिसमें आप अपने साथी के साथ जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए ध्यान और योग में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। खुद को आराम देने के लिए जरूरी है कि आप खुद से जुड़े रहें और मानसिक शांति बनाए रखें। एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं, ताकि आप ताजगी महसूस कर सकें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

कुम्भ – द एंपेरर

आप अपने काम को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट होंगे और अपने निर्णयों में मजबूती दिखाएंगे। अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सटीक और योजनाबद्ध कदम बढ़ाएंगे। आपके भीतर एक नेतृत्व गुण होगा, जिससे आप दूसरों को प्रेरित करेंगे। इस दिन का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ें। यह समय है अपने सिद्धांतों पर खरा उतरने और किसी भी असमंजस को छोड़ने का।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन को देखा जाएगा। अधिकारी आपके फैसलों की तारीफ करेंगे और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय है अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करने का है। प्रेम: प्रेम में जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ समझदारी से फैसले लेने की आवश्यकता होगी। अविवाहितों के लिए किसी स्थिर और गंभीर रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: इस समय आपकी सेहत बेहतर रहेगी। मानसिक स्थिरता और शारीरिक ताजगी का अनुभव करेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति गंभीर दृष्टिकोण अपनाना होगा ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 8

मीन – द चैरियट

अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साहसी कदम उठाना पड़ेगा। अपनी ताकत पहचानें। किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए आपके पास ऊर्जा और जोश है। नया उत्साह जाग्रत होगा। जो आपको अपने सपनों के करीब ले जाएगा। सामजिक कामों में रुचि लेंगे। मनोबल बढ़ेगा, जिससे आप अपने रास्ते पर आगे बढ़ सकें। खुद पर विश्वास रखें, और सफलता आपके कदम चूमेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय है निडरता और दृढ़ता से काम करने का है। आपके भीतर नई ऊर्जा आएगी, जिससे आप अपने प्रोजेक्ट्स में सफलता पा सकते हैं। किसी बड़े बदलाव या जिम्मेदारी की संभावना है। कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें। प्रेम: आपको अपने संबंधों में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उन्हें सच्चे प्यार की ओर मार्गदर्शन करेगा। स्वास्थ्य: अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करे, ताकि आप पूरी तरह से मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त महसूस कर सकें। व्यायाम और संतुलित आहार से आपकी सेहत बेहतर होगी। लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 1

actionpunjab
Author: actionpunjab

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here