![]()
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरियाणा के कैथल जिले का कैलरम गांव आगे आया है। पंजाब के 1000 से अधिक गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। इससे वहां का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कैलरम गांव के किसानों ने पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा भेजना शुरू कर दिया है। गांव के लोगों ने एकजुट होकर लगातार सहायता भेजने का निर्णय लिया है। गांव-गांव से राहत सामग्री एकत्र की जा रही राहत सामग्री में राशन, चारा, ट्रैक्टर और डीजल शामिल है। गांव-गांव से राहत सामग्री एकत्र की जा रही है। किसानों का कहना है कि वे इस संकट की घड़ी में पंजाब के साथ हैं। कैलरम के ग्रामीणों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए यह पहल की है। वे पंजाब के किसानों से सीधे संपर्क में हैं और उनकी जरूरतों के अनुसार मदद पहुंचा रहे हैं।


