Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

मानवता की मिसाल बने जुलाना के किसान:खुद जलभराव से जूझ रहे खरेंटी गांव के लोग] पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री




हरियाणा के जींद जिले के खरेंटी गांव के लोगों ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन जलभराव की चपेट में है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद का फैसला किया। ग्रामीणों ने घर-घर जाकर चंदा एकत्र किया। इससे खाद्य सामग्री खरीदी गई। चार ट्रैक्टर-ट्रॉली में यह राहत सामग्री भरी गई। वीरवार को यह सामग्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की गई। कुछ ग्रामीण भी राहत सामग्री के साथ पंजाब गए हैं। वे बाढ़ पीड़ितों तक सीधे पहुंचकर सामग्री का वितरण करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री देंगे।

Scroll to Top