Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

कुरुक्षेत्र में दोस्तों के बीच फायरिंग:गोली लगने से युवक घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा




कुरुक्षेत्र के थानेसर अनाज मंडी में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना आज (सोमवार) शाम करीब 6:15 बजे की है। जख्मी युवक की पहचान प्रिंस (18) के रूप में हुई है। प्रिंस किरमिच गांव का रहने वाला है। आरोपी और पीड़ित आपस में दोस्त ही है। जानकारी के मुताबिक, अनाज मंडी थानेसर में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी। गोली प्रिंस के पीठ में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रिंस को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गोलीकांड की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलते ही फरार हुए आरोपी युवक
प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि शाम को 10-12 लड़के मंडी में खड़े थे। इसी दौरान उनके बीच में लड़ाई हो गई। उनमें से किसी ने एक गोली चला दी। गोली चलते ही वे युवक अपनी एक्टिवा और बाइक पर भाग गए। हालांकि वह उन लड़कों के नाम नहीं जानता है। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके बुलाकर सैंपल इकट्‌ठा करवाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घायल युवक प्रिंस के बयान लेने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है।

Scroll to Top