![]()
कैथल की एक कॉलोनी में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है, विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। छेड़छाड़ के बाद किसी को इस बारे में बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई। लड़की ने जैसे ही इस बारे में परिजनों को बताया कि तो उन्होंने शहर थाना में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता ने दी पुलिस को शिकायत लड़की के पिता ने शहार थाना में दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने घर पर काम कर रही थी। उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। लड़की घर पर अकेली थी। उसे अकेली देखकर प्रवीन नामक आरोपी उनके घर में घुस गया और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी को बताने पर दी धमकी पिता ने कहा कि जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई व मारपीट की। बाद में किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। डरी सहमी लड़की ने जब परिवार को इस बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रही पुलिस शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


