![]()
सिरसा में रविवार रात को एक युवक का मर्डर कर दिया गया। साथ ही युवक का पिता भी घायल है। इसकी सूचना पर कालांवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जायजा ले रही है। यह घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कालांवाली के गांव तिलोकेवाला में रविवार रात को पिता और पुत्र का किसी के साथ झगड़ा हो गया। ऐसे में दोनों पर हमला कर दिया गया और अधिक चोटें लगने के लिए कारण युवक सन्नी की हत्या कर दी गई। झगड़े में उसका पिता रमेश भी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को अस्पताल अस्पताल में पहुंचाया गया है। मृतक के शव का सोमवार को ही पोस्टमार्टम हो पाएगा। कालांवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव में मर्डर की सूचना आई है। पुलिस पहुंच गई है। अभी मौके पर जायजा ले रहे हैं।


