Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

हिसार में 21 सितंबर से दो दिवसीय कृषि मेला:सीएम सैनी करेंगे उद्घाटन, प्रत्येक शहर के 2 किसान होंगे सम्मानित




चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 21 सितंबर से दो दिवसीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. कम्बोज ने बताया कि मेले में प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इन किसानों को किया चयनित हर जिले से दो किसानों का चयन किया गया है। इनमें कृषि और संबंधित व्यवसायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान शामिल हैं। सम्मानित होने वाले किसानों में करनाल से नीरज चौधरी और बिल्लों, पलवल से रामबीर सिंह और भतेरी, कुरुक्षेत्र से मलूक सिंह और पूजा सैनी शामिल हैं। नूंह से मदल लाल और हेमलता, फतेहाबाद से रमेश चौहान और देवकी को सम्मानित किया जाएगा। झज्जर से सुंदर सिंह और किरण, अंबाला से शमशेर सैनी और रेखा रानी को सम्मान मिलेगा। हिसार के कृष्ण और नीरू को मिलेगा सम्मान हिसार से कृष्ण और नीरू, सिरसा से गुरदीप और सर्वजीत कौर, भिवानी से अनूप और राजकुमारी को सम्मानित किया जाएगा। यमुनानगर से जसवंत सैनी और अनीता, रोहतक से जय भगवान सहारण और सुंदर देवी को सम्मान मिलेगा। पानीपत, महेंद्रगढ़, जींद, रेवाड़ी, कैथल, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत के किसान भी सम्मानित होंगे। इन क्षेत्रों में किया महत्वपूर्ण कार्य इन प्रगतिशील किसानों ने मछली पालन, प्राकृतिक खेती, कटाई सिलाई, फसल अवशेष प्रबंधन, साइलेज, डेयरी, समन्वित कृषि विकास, गन्ने की नकदी फसल, हस्तकला एवं वस्त्र सज्जा, दुग्ध उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि में विविधीकरण, अन्नपूर्णा आजीविका रसोई, पशुपालन, स्वयं सहायता समूह, एकीकृत कृषि प्रणाली, सब्जी बीज उत्पादन, जूट बैग, फास्ट फूड, फसल विविधीकरण, कपड़ा छपाई एवं सिलाई कढ़ाई, संसाधन संरक्षण प्रौद्योगिकीय, मोटे अनाज का खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन, धान की सीधी बिजाई, संसाधन संरक्षण, खुंब उत्पादन, टपका सिंचाई, बीज उत्पादन, संसाधन संरक्षण तकनीक, फल व सब्जी परिरक्षण आधारित स्वयं सहायता समूह, संरक्षित खेती, उच्च तकनीक नर्सरी, उपज का विपणन और ब्रांडिंग, फल एवं सब्जी का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, स्वयं सहायता समूह, मिश्रित बागवानी, बेकरी उत्पाद, केंचुआ खाद उत्पादन, हर्बल खेती एवं मूल्य संवर्धित उत्पाद आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Scroll to Top