Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

यमुना में डूबे युवक का 3 दिन बाद शव बरामद:पानी का लेवल चेक करने उतरा था नदी में, दो बच्चों का पिता




यमुनानगर में यमुना नदी में पानी का लेवल चेक करने उतरे युवक को शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव चौंगावा से बरामद हुआ है। युवक खनन एजेंसी बी-14 पर काम किया करता था और रविवार को पानी जांचने नदी में उतरा और डूब गया। मृतक की पहचान गांव संधाली निवासी यशपाल के रूप में हुई है। बुधवार को नदी में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम हाउस में भिजवाया, जहां आज गुरुवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा। दो बच्चों का पिता था गोताखोर अमर ने बताया कि यशपाल की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को किसी ने इंद्री क्षेत्र के गांव चौंगावा के नजदीक नदी में एक शव उतराता हुआ देखा जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जठलाना पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। आज शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी जाएगा। अमर ने बताया कि यशपाल दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

Scroll to Top