Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

हिसार में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17.69 लाख हड़पे:जींद के पति-पत्नी गिरफ्तार, फर्जी वीजा और दस्तावेज भेजकर ठगी




हिसार जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु शर्मा और उसकी पत्नी ज्योति जींद के कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले हैं। पकड़े गए दंपती से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया, जबकि महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वादा पीड़ित सचिन, जो हिसार के आजाद नगर का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि हिमांशु ने उसे ऑस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का वादा किया। इस पर सचिन ने UPI के माध्यम से 15.69 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में भेजे। साथ ही हिमांशु के कहने पर उसके परिजनों को 2 लाख रुपए नकद दिए। आरोपी ने वॉट्सऐप पर ऑस्ट्रेलिया का वीजा और अन्य दस्तावेज भेजे, जो जांच में फर्जी निकले। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जब सचिन ने इस बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार, जांच में हिमांशु और ज्योति के बैंक खातों में ठगी की राशि जमा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने 13 जून 2024 को आजाद नगर थाने में मामला दर्ज किया। हिमांशु को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि ज्योति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Scroll to Top