Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

पहले दिन ही लाडो-लक्ष्मी एप के 1 लाख+ डाउनलोड:21 लाख महिलाएं 2100 रुपए की हकदार, 6 स्टेप में आवेदन; रद्द होने का अलर्ट आएगा




हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च कर दिया। पंचकूला में मुख्य कार्यक्रम में CM नायब सैनी खुद पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ही आंकड़ा सामने आया कि 50 हजार लोगों ने ये एप डाउनलोड कर लिया है। शाम होते-होते ये आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया। योजना के लिए एक मोबाइल नंबर से 25 आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 23 से 60 साल के बीच की महिलाओं को 2100 रुपए महीना मिलेंगे। 1 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। परिवार पहचान पत्र (PPP) के मुताबिक हरियाणा में यह आंकड़ा करीब 21 लाख है। एप ओपन करने के बाद 6 स्टेप में आवेदन कर सकते हैं। उधर, एप के बारे में सीएससी सेंटर संचालकों का कहना है कि यह एक सरल एप है। इसलिए लोग खुद ही अपनी डिटेल एप पर भर रहे हैं। वहीं, सत्यापन के 1 महीने बाद खाते में पैसा आना शुरू होगा। खाली पड़े रहे CSC सेंटर
लॉन्चिंग के बाद एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या बढ़ गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सीएससी सेंटर न जाकर खुद ही अपने मोबाइल से फॉर्म भर रहे हैं। इस कारण सीएससी सेंटर गुरुवार को खाली रहे, जबकि सेंटर संचालकों को आज भीड़ आने की उम्मीद थी। अब समझें…एप डाउनलोड करने से लेकर फाइनल तक के स्टेप आवेदन की स्थिति एप पर देखें
इसके बाद निवास प्रमाण पत्र विवरण, जिसमें आवेदक की वैवाहिक स्थिति, क्या आप हरियाणा के निवासी हैं, क्या आपके पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी निवासी प्रमाण पत्र है और निवास प्रमाण पत्र संख्या लिखने के बाद आवेदन को सत्यापित करना है। इसके बाद आवेदन की स्थिति भी एप पर देख सकते हैं। सत्यापन के बाद पैसा आने में 1 महीना लगेगा
सभी पंजीकृत आवेदन नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को भेजे जाएंगे। क्रिड 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य वेरिफिकेशन सिस्टम से मिलान कर विवरण का सत्यापन करेगा। इसके बाद क्रिड पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें SMS भेजेगा। एसएमएस में पूछा जाएगा कि आवेदक 2100 रुपए प्रति माह ही लेना चाहती हैं या इससे कम। इसकी पुष्टि होने पर अगले महीने से लाभार्थी को योजना का लाभ मिलने लगेगा। यानी जो अब आवेदन कर रहे हैं, उन्हें नवंबर में ही पैसा मिलेगा। तीसरे फेज में 47 लाख महिलाएं होंगी पात्र
प्रदेश सरकार इस योजना के लिए धीरे-धीरे तीन फेज में लागू करेगी। पहले फेज में एक लाख आय वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। इसके तहत 20 से 21 लाख महिलाएं हैं। वहीं दूसरे फेज में उम्मीद है कि 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को शामिल किया जाए। योजना के तीसरे फेज में वार्षिक सीमा 3 लाख रुपए तक हो सकती है। यह फेज साल 2028-29 के आसपास शुरू किया जा सकता है। PPP के अनुसार तीन लाख रुपए वार्षिक तक आय वाले परिवारों की महिलाओं की वर्तमान संख्या 46 लाख 62 हजार हैं। अगले 3 साल में यह आंकड़ा 47 लाख के पार होने का अनुमान है। ———————————————- हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना एप लॉन्च:CM बोले- 50 हजार महिलाएं डाउनलोड कर चुकीं, सीधे खाते में आएंगे ₹2100 हरियाणा सरकार ने आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का मोबाइल एप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह एप प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Scroll to Top