Home ਖੇਤੀਬਾੜੀ जिंदा मुर्गा कोर्ट में बनेगा गवाह, सबूत के तौर पर होगा पेश, जानिए ये अनोखा मामला | ActionPunjab

जिंदा मुर्गा कोर्ट में बनेगा गवाह, सबूत के तौर पर होगा पेश, जानिए ये अनोखा मामला | ActionPunjab

0
जिंदा मुर्गा कोर्ट में बनेगा गवाह, सबूत के तौर पर होगा पेश, जानिए ये अनोखा मामला | ActionPunjab

[ad_1]

ब्यूरो : देश की अदालतों में चल रहे तमाम केसों के बारे में आपने सुना होगा। वकीलों को जजों के सामने पेश होने के बारे की जानकारियां साझा होती देखी होगी। लेकिन आज हम आपको जो बताएंगे, वो अपने आप में बेहद ही रोचक मामला है। जब एक मुर्गे को केस प्रॉपर्टी के रूप में जज के सामने पेश होना होगा। ये मामला पंजाब के बठिंडा का है, जहां पर मुर्गों की फाइट के खेल पर पुलिस ने दबिश दे डाली, और गवाह के रुप में घायल मुर्गे को अपने कब्जे में ले लिया। जिसकी मेडिकल रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जाएगी। 

यहां जाने पूरा मामला
दरअसल, ‌बलुआना गांव में कुछ व्यक्तियों के तरफ से मुर्गों की लड़ाई कराई जा रही थी, इस दौरान 100 से 200 व्यक्ति शामिल थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्काल दबिश डाली। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक घायल मुर्गे और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिसके बाद मुर्गे का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में मुर्गा घायल मिला तो इस केस में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इस अजीबोगरीब मामले का फैसला कुछ भी आए, लेकिन जिस तरह से पशु क्रूरता के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वह एक मिसाल है कि अन्य किसी भी मामले में इसी तरह से पुलिस को आगे आना चाहिए। चाहे वह मामला इंसानों से जुडा हो या फिर जानवरों से। वहीं जानवरों के मामले में तो बेजुबानों की आवाज तक नहीं आती, और इंसान तो एक बार गवाही दे भी देता है। 

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here