![]()
हरियाणा के 12 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, चरखीदादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में राजस्थान से आनी वाली नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम बदला हुआ है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में असर दिखाएगा इसके कारण 4, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 5 और 6 को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होगी वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार किसानों ने मौसम को देखते हुए आगामी फसलों की बुआई करनी चाहिए। एचएयू के अनुसार सरसों की बिजाई के लिए आने वाला मौसम उपयुक्त है। वहीं बता दें कि दशहरा वाले दिन हरियाणा के 6 जिलों झज्जर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत और अंबाला में बारिश देखने को मिली थी। कृषि मौसम विशेषज्ञ ने बताया क्यों बदला है मौसम
डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अरबसागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में मौसम बदला हुआ है। नमी युक्त हवाएं हरियाणा में आ रही है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एंट्री करेगा और इससे आगामी 3 दिन बारिश देखने को मिल सकती है। 5 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है। 7 अक्टूबर से हवाएं उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।



