Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

सोनीपत में KMP एक्सप्रेसवे से हटाए अवैध ढ़ाबे-स्टॉल:पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान; यातायात सुगम होगा, चेतावनी दी गई




सोनीपत पुलिस ने आज KMP (कुंडली-मानेसर-पलवल) हाईवे पर KMP टोल प्लाजा के नजदीक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में हाईवे के किनारे बने अवैध टी स्टॉल, ढाबे और अन्य अस्थाई निर्माणों को हटाया गया। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, हाईवे पर अवैध रूप से लगे ढाबों और स्टॉलों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम लगता था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस कार्रवाई से हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा न दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top