![]()
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपने ट्रक के साथ फरार हो गया। युवक के साथी उसे अस्पताल भी लेकर गए, उसने पहले ही दम तोड़ दिया। घटना बीती रात शुक्रवार करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद कुमार (35) डीग (शाहाबाद) का रहने वाला था। विनोद मोहड़ा में एक फैक्ट्री में काम करता था। रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। विनोद अपने 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। विनोद अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गया। रात को आ रहा था वापस
गुरचरण सिंह (38) ने निवासी डीग ने बताया कि उसका छोटा भाई दोपहर 3 से रात 11 बजे तक ड्यूटी करता था। शुक्रवार को भी उसका भाई अपनी बाइक पर फैक्ट्री में गया था। विनोद अपनी शिफ्ट खत्म करके रात को अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसका भाई जीटी रोड पर मोहड़ी अस्पताल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके भाई की बाइक के पीछे टक्कर मार दी। कुचल कर फरार हुआ ड्राइवर टक्कर लगते ही उसका भाई विनोद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके भाई के सिर और बाइक के ऊपर से निकल गया। सिर कुचले जाने से उसके भाई विनोद की मौके पर मौत हो गई। हालांकि उसके साथी उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ट्रक लेकर फरार एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर अपने ट्रक को लेकर भाग गया। उधर, शाहाबाद पुलिस रुक्का मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गुरचरण की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आज पुलिस विनोद के शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी।


